टेल्को अप्रेंटिस 1975 बैच का पारिवारिक मिलन, जुबली पार्क में पिकनिक का लिया आनंद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।टेल्को अप्रेंटिस 1975 बैच के सदस्यों ने रविवार को जुबली पार्क के चिल्ड्रन पार्क के समीप पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया। इस मिलन समारोह में सभी सदस्य अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शामिल हुए। लगभग 50 वर्षों बाद हुए इस पुनर्मिलन में पुराने साथी एक-दूसरे से मिलकर भावुक नजर आए और पुरानी यादों को साझा किया।
आयोजनकर्ता नरेंद्र जोड़ार ने बताया कि पिछले करीब तीन वर्षों से यह पिकनिक आयोजित की जा रही है, ताकि सभी साथी मिल-बैठकर एक-दूसरे के सुख-दुख साझा कर सकें। इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से सभी साथियों के स्वस्थ, सुरक्षित और दीर्घायु होने की कामना की।
पिकनिक के दौरान गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिलन समारोह को यादगार बना दिया।

