Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन तेज, 7 जनवरी को जुगसलाई व मंगलवार को मानगो में धरना
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन तेज, 7 जनवरी को जुगसलाई व मंगलवार को मानगो में धरना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन तेज, 7 जनवरी को जुगसलाई व मंगलवार को मानगो में धरना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव में हो रही देरी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक अहम बैठक जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड सरकार पर नगर निकाय चुनाव जानबूझकर टालने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र का अपमान बताया गया।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निकाय चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित करने, दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराने की मांग को लेकर 7 जनवरी को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मंगलवार को सुबह 11 बजे मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

    बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि सरकार जनाक्रोश से डरकर चुनाव नहीं करा रही है। वहीं महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने चुनाव टालने को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया। भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिला महामंत्री अनिल मोदी ने इसे जनता के अधिकारों की लड़ाई बताया।
    बैठक में जुगसलाई एवं महानगर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेतृत्व ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व आम जनता से धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

    7 जनवरी को जुगसलाई व मंगलवार को मानगो में धरना नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को अप्रेंटिस 1975 बैच का पारिवारिक मिलन, जुबली पार्क में पिकनिक का लिया आनंद
    Next Article टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक से विधायक पूर्णिमा साहू की ने की वार्ता, क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर की चर्चा, विभिन्न मंडलों के भाजपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.