Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक से विधायक पूर्णिमा साहू की ने की वार्ता, क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर की चर्चा, विभिन्न मंडलों के भाजपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक से विधायक पूर्णिमा साहू की ने की वार्ता, क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर की चर्चा, विभिन्न मंडलों के भाजपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक से विधायक पूर्णिमा साहू की ने की वार्ता, क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर की चर्चा, विभिन्न मंडलों के भाजपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर के सिंह से उनके कार्यालय में भेंट कर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अंतर्गत सातों मंडल के भाजपा अध्यक्ष भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा अधीन क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता है और इसके लिए संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय और निगरानी आवश्यक है। वार्ता में विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने अपने मंडल क्षेत्र अंतर्गत टाटा कमांड एरिया से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी मांगपत्र सौंपा।

    वहीं, वार्ता में टीएस यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर के सिंह ने अपने अधिकारियों के साथ सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने की दिशा में टाटा स्टील यूआईएसएल निरंतर कार्य करेगा।

    इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, रंजीत सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी एवं अशोक सामंत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर की चर्चा टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक से विधायक पूर्णिमा साहू की ने की वार्ता विभिन्न मंडलों के भाजपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर भाजपा का आंदोलन तेज, 7 जनवरी को जुगसलाई व मंगलवार को मानगो में धरना
    Next Article “हमारा संकल्प, सुरक्षित नारी—सशक्त झारखंड” की गूंज, सरायकेला टाउन हॉल में महिला सशक्तिकरण को लेकर भव्य प्रशिक्षण सह कार्यशाला

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.