Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गणतंत्र दिवस 2026: जिला स्तरीय समारोह की तैयारी तेज, गोपाल मैदान में होगा आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गणतंत्र दिवस 2026: जिला स्तरीय समारोह की तैयारी तेज, गोपाल मैदान में होगा आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणतंत्र दिवस 2026: जिला स्तरीय समारोह की तैयारी तेज, गोपाल मैदान में होगा आयोजन.

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस 2026 के जिला स्तरीय समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। इसमें एसडीएम धालभूम, सिविल सर्जन, एसओआर, नजारत उप समाहर्ता, डीटीओ सहित प्रशासनिक, पुलिस एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में किया जाएगा, जहां सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन होगा। समारोह के दौरान जैप-6, जिला पुलिस बल, गृह रक्षक, एनसीसी (महिला/पुरुष) एवं स्काउट एंड गाइड सहित कुल आठ प्लाटून परेड में भाग लेंगी, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

    परेड का पूर्वाभ्यास 20 एवं 21 जनवरी को पुलिस लाइन गोलमुरी, 22 जनवरी को गोपाल मैदान में तथा 24 जनवरी को गोपाल मैदान में ही फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसका निरीक्षण जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे।

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत-संगीत पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही सभी सरकारी भवनों एवं कार्यालयों में झंडोतोलन, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। समारोह स्थल पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, एंबुलेंस एवं अग्निशमन जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।

    गणतंत्र दिवस 2026: जिला स्तरीय समारोह की तैयारी तेज गोपाल मैदान में होगा आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एमजीएम पुलिस पर लगे आरोपों को किया खारिज, एसएसपी व ग्रामीण एसपी जमशेदपुर के बयान पर लगी
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व चुनाव प्रक्रिया पर हुआ विचार विकास सिंह के त्याग की सभी वक्ताओं ने की सराहना

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.