Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एमजीएम पुलिस पर लगे आरोपों को किया खारिज, एसएसपी व ग्रामीण एसपी जमशेदपुर के बयान पर लगी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एमजीएम पुलिस पर लगे आरोपों को किया खारिज, एसएसपी व ग्रामीण एसपी जमशेदपुर के बयान पर लगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एमजीएम पुलिस पर लगे आरोपों को किया खारिज, एसएसपी व ग्रामीण एसपी जमशेदपुर के बयान पर लगी मुहर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।एमजीएम थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की एंटीमार्टम बाहरी चोट नहीं पाई गई, जिससे पुलिसिया मारपीट अथवा उत्पीड़न के आरोपों को कोई आधार नहीं मिलता।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है। जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि शरीर के बाहरी हिस्सों के साथ-साथ हाथ-पैर (लिम्ब्स) की गहन डिसेक्शन के दौरान भी किसी तरह की चोट नहीं मिली। रिपोर्ट में साफ शब्दों में उल्लेख है कि “There is no any antemortem external injury found on his body” तथा “On deep dissection of back and extremities no any injury found.”

    आंतरिक जांच में यह पाया गया कि मृतक के लीवर और प्लीहा (स्प्लीन) में बीमारी से संबंधित जटिलताएं थीं। डॉक्टरों की राय में मौत का कारण “complication of disease of liver and spleen” बताया गया है। यानी मृत्यु स्वाभाविक रोगजन्य कारणों से हुई, न कि किसी बाहरी हिंसा से।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि मृत्यु का समय पोस्टमार्टम के लगभग 24 से 36 घंटे पूर्व का अनुमानित है। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के साथ की गई, जिससे जांच की पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई।

    इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एसएसपी और ग्रामीण एसपी जमशेदपुर द्वारा पहले दिए गए बयानों की पुष्टि हो गई है, जिसमें उन्होंने पुलिस की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया था। वहीं, इस मामले को राजनीतिक रंग देने वाले तत्वों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने तथ्यों के आधार पर उनकी दलीलों को कमजोर कर दिया है।

    कुल मिलाकर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एमजीएम पुलिस को क्लीन चिट देते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि मृत्यु का कारण बीमारी से उत्पन्न जटिलताएं थीं, न कि पुलिसिया कार्रवाई।

    एसएसपी व ग्रामीण एसपी जमशेदपुर के बयान पर लगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एमजीएम पुलिस पर लगे आरोपों को किया खारिज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास बस हादसा, 16 वर्षीय किशोरी की मौत, एक बच्ची गंभीर
    Next Article गणतंत्र दिवस 2026: जिला स्तरीय समारोह की तैयारी तेज, गोपाल मैदान में होगा आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.