Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व चुनाव प्रक्रिया पर हुआ विचार विकास सिंह के त्याग की सभी वक्ताओं ने की सराहना
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व चुनाव प्रक्रिया पर हुआ विचार विकास सिंह के त्याग की सभी वक्ताओं ने की सराहना

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2026Updated:January 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व चुनाव प्रक्रिया पर हुआ विचार

    विकास सिंह के त्याग की सभी वक्ताओं ने की सराहना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 05 जनवरी 2026 को मंच के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में समाज के प्रमुख एवं वरिष्ठ सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा संगठन से जुड़े विभिन्न अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विकास सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन महासचिव अनिल ठाकुर ने किया। बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन के लिए अध्यक्ष विकास सिंह द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ त्याग, समर्पण और नेतृत्व की खुले मंच से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके त्याग और प्रतिबद्धता के कारण ही मंच निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
    बैठक में मंच के संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिससे कार्यक्रम को विशेष महत्व मिला।

    आगामी मंच चुनाव को लेकर गहन चर्चा करते हुए इसे पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराने पर सहमति बनी। इसी क्रम में चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों आर.एन. शर्मा, कर्नल आरपी सिंह, राजेश चौधरी, उपेंद्र शर्मा, धनंजय राय सहित अन्य को शामिल किया गया। समिति को निष्पक्ष और समयबद्ध चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    बैठक में संगठन विस्तार, समाज के हित, जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने और हर क्षेत्र में मंच को सक्रिय करने की रणनीति पर भी निर्णय लिया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि मंच के झंडे तले समाज की एकता, विकास और अधिकारों के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

    बैठक में उपेंद्र शर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक आर एन शर्मा, बी.डी. सिंह, कर्नल आरपी सिंह, सरोज चौधरी,पवन सिंह, सत्येंद्र सिंह, विकास चंद्र, दीपू सिंह, मिथिलेश चौधरी, धनंजय राय, भास्कर जी, कुमार मनीष, शशिभूषण, कौशल कुमार मंच के प्रवक्ता उमानाथ सिंह चुलबुल, साकेत कुमार, संदेश चौधरी, मनीष, राजेश सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस 2026: जिला स्तरीय समारोह की तैयारी तेज, गोपाल मैदान में होगा आयोजन
    Next Article बर्मामाइंस में पार्किंग के विरोध में उबाल, धूल-जाम-दुर्घटनाओं से त्रस्त लोग सड़कों पर

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.