9 से 11 जनवरी तक गोपाल मैदान में होगा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्नव मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता कर प्रेस प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय साहित्य उत्सव साहित्य, कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत के संरक्षण एवं प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्सव में जिला, राज्य और देश स्तर के…
Author: dhiraj Kumar
देशभक्ति की उड़ान : मकर संक्रांति पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम की पतंगों ने खींचा ध्यान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार आसमान देशभक्ति के रंग में रंगने को तैयार है। शहर के बाजारों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित विशेष पतंगें लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। इन पतंगों पर तिरंगा, भारतीय सेना का शौर्य, वीर जवानों की तस्वीरें और देशभक्ति से जुड़े नारे उकेरे गए हैं, जिससे बच्चों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर थीम की पतंगें सामान्य पतंगों की तुलना…
मानगो जेपी कॉलोनी में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो जेपी कॉलोनी में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैँ, इसकी शुरुवात मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई, जेपी कॉलोनी से निकलकर यह कलश यात्रा मानगो स्वर्णरेखा नदी तट पर पहुंची जहां से श्रद्धालु कलश में जल बोझ कर वापस यज्ञ स्थल तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे, 23 वर्ष से लगातार यह आयोजन चल रहा हैँ, इस वर्ष 2100 महिलाएं इस कलश यात्रा में शामिल हुई, कल नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसके माध्यम से क्षेत्र में सुख…
बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता सुरक्षित एवं सशक्त महिला–सशक्त झारखंड के उद्देश्य से ‘बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान’ के तहत बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी सहित विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, मुखिया, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, एएनएम, पंचायत सचिव एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं शामिल हुईं। उप विकास आयुक्त ने बाल विवाह को गंभीर सामाजिक कुरीति एवं अपराध बताते हुए…
शिक्षण संस्थानों को सरकार समय पर अनुदान देःसरय़ू राय डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दीक्षांत समारोह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वर्ष 2019-21, 2020-22 और 2021-23 सत्र के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे। दीक्षांत समारोह के दौरान डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर, संस्थापक श्रीमती नटराजन के अलावा डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल एके झा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। विद्यार्थियों को बीएड की डिग्री उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर सरयू राय ने विद्यार्थियों को संबोधित…
अवैध बालू भंडारण पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, 10 हजार सीएफटी बालू जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की टीम ने 5 जनवरी को श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामसुंदरपुर में छापेमारी कर लगभग 10,000 सीएफटी बालू खनिज का अवैध भंडारण पकड़ा। अवैध रूप से भंडारित बालू को विधिवत जब्त करते हुए संबंधित मामले में श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया…
एएनएम के द्वितीय बैच का एक दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से एएनएम के द्वितीय बैच का एक दिवसीय कुष्ठ रोग प्रशिक्षण सबल सेंटर सभागार, जमशेदपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने 1 अप्रैल 2025 से लागू नए एमडीटी रिवाइज्ड ट्रीटमेंट रेजिमेन की जानकारी दी और बताया कि अब 14 वर्ष से ऊपर के मरीजों को एडल्ट एमडीटी तथा 14 वर्ष से कम उम्र के मरीजों को चाइल्ड एमडीटी दी जाएगी। उन्होंने कुष्ठ रोग की…
विधायक पूर्णिमा साहू ने मां कामख्या मंदिर में सपरिवार किया दर्शन पूजन, माँ कामाख्या से लौहनगवासियों के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को असम के गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में विधिवत दर्शन-पूजन कर मां कामाख्या से लौहनगरीवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की। विधायक पूर्णिमा साहू के साथ उनके पति समाजसेवी ललित दास व उनकी बेटी आराध्या ने भी मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां कामाख्या…
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जिला पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट, सम्मान एवं विधि-व्यवस्था पर सार्थक संवाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं सिटी एसपी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हेतु पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में शहर की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने को…
मानगो की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र की बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त से मिला और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। सहायक नगर आयुक्त मोहम्मद आकिब जावेद को बताया गया कि जवाहर नगर रोड नंबर 13 के पास स्थित बड़ी नाली के ऊपर से आवागमन होता है, जहां बीते एक सप्ताह में दो लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कई…
