अवैध बालू भंडारण पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, 10 हजार सीएफटी बालू जब्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर खनन टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय की टीम ने 5 जनवरी को श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यामसुंदरपुर में छापेमारी कर लगभग 10,000 सीएफटी बालू खनिज का अवैध भंडारण पकड़ा।
अवैध रूप से भंडारित बालू को विधिवत जब्त करते हुए संबंधित मामले में श्यामसुंदरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

