Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षण संस्थानों को सरकार समय पर अनुदान देःसरय़ू राय
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शिक्षण संस्थानों को सरकार समय पर अनुदान देःसरय़ू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षण संस्थानों को सरकार समय पर अनुदान देःसरय़ू राय

    डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दीक्षांत समारोह संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वर्ष 2019-21, 2020-22 और 2021-23 सत्र के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे। दीक्षांत समारोह के दौरान डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर, संस्थापक श्रीमती नटराजन के अलावा डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रिंसिपल एके झा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। विद्यार्थियों को बीएड की डिग्री उपलब्ध कराई गई।

    इस मौके पर सरयू राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपको आज से शिक्षकों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी मिली है। भारत सरकार ने जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई है, उसमें आपकी भूमिका के बारे में बखूबी उल्लेख है। शिक्षा के माध्यम से देश के मेधावी मस्तिष्कों का चयन करना और उन्हें इस रुप में विकसित करना कि दुनिया भर से आने वाली विभिन्न चुनौतियों का राष्ट्रहित में कर सकें।

    सरयू राय ने कहा कि हमारे विद्यालय/विश्वविद्यालय हैं, उनके एक संस्थान के रुप में काम करना चाहिए। आज इसकी कमी हो गई है। जिस तरह से प्रकृति में जून-जुलाई माह में बरसात हो जाती है, फसलें लगाई जाती हैं, फसलें कटती हैं, फिर रबी की फसल की बुआई होती है, इससे एक तारतम्यता का पता चलता है। प्रकृति के जितने भी मौलिक कार्य होते हैं, सब समय पर होते हैं। इसी प्रकार विद्यालयों/विश्वविद्यालयों को नामांकन, सत्र कब पूरा होगा, कब परीक्षा होगी, कब परीक्षाफल निकलेगा, ये सब तय कर लेना चाहिए। ये सब व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को काफी लाभ पहुंचेगा।

    सरयू राय ने कहा कि सरकार द्वारा निजी विद्यालयों को कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित सीटों पर पढ़ाई के लिए जो अनुदान देना था, वह नहीं देने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार विद्यालयों/विश्वविद्यालयों को समय पर अनुदान नहीं देगी तो शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी और शिक्षण संस्थानों को चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सरकार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जो जिम्मेदारियां हैं, उनका निर्वहन करना चाहिए। ऐसा करने से ही शिक्षण संस्थानों से दक्ष और प्रवीण युवा बाहर आकर देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।

    शिक्षण संस्थानों को सरकार समय पर अनुदान देःसरय़ू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध बालू भंडारण पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, 10 हजार सीएफटी बालू जब्त
    Next Article बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.