चाईबासा में गजराज का तांडव, एक ही परिवार के पांच की मौत; सीरियल किलर बने दंतैल से थर्राया कोल्हान राष्ट्र संवाद संवाददाता ( मृत्युंजय बर्मन) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा और बेहद हृदयविदारक घटना चाईबासा वन प्रमंडल के एक गांव की है, जहां बीती रात एक बेकाबू दंतैल हाथी ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरा परिवार रात के…
Author: dhiraj Kumar
नये साल में अर्जुन मुंडा की वापसी: क्या झारखंड भाजपा में बदल रहा है राजनीतिक संतुलन? आनंद कुमार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा इन दिनों काफी एक्टिव दिख रहे हैं। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा लोकसभा चुनाव हार के बाद से चर्चा और विवादों से दूर चल रहे थे। उनकी पत्नी मीरा मुंडा को भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में पोटका से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी। उसके बाद से अर्जुन मुंडा थोड़े किनारे-किनारे चल रहे थे। वैसे भी मुंडा उन नेताओं में नहीं है, जो बिना सोचे-समझे कहीं भी कुछ बोल देते हैं।…
दलमा में बादल का प्यार भरा देखभाल,प्रति दिन दिया जा रहा 15 लीटर दूध राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में तीन माह का नन्हा हाथी बादल अब पूरी सुरक्षा और प्यार के बीच पनप रहा है। उसके सही विकास और सेहत के लिए प्रतिदिन लगभग 15 लीटर दूध, सेरेलेक्स और इलेक्ट्रॉल (ओआरएस) का खास घोल पिलाया जा रहा है। ठंड से बचाने के लिए उसे कंबल ओढ़ाया गया है और रात को नरम पुआल पर आराम करने दिया जाता है। साथ ही उसे गर्म पानी और ताजे फल भी मिलते हैं। सेंचुरी के रवि सिंह सरदार और…
कुशवाहा संघ जमशेदपुर का वार्षिक वनभोज-सह-पारिवारिक मिलन समारोह 11 जनवरी को राष्ट्र संवाद संवाददाता कुशवाहा संघ, जमशेदपुर की ओर से वार्षिक वनभोज-सह-पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मैदान, एग्रिको में किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल, बिहार और उड़ीसा से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसमें करीब 5 से 6 हजार लोग भाग लेंगे। समारोह के दौरान शिक्षा, सामाजिक कार्य, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सामाजिक मेल-मिलाप, पारिवारिक एकता, आपसी परिचय…
डिमना चौक के पास कार में लगी भीषण आग, यात्री बाल-बाल बचा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो से डिमना चौक की ओर जाने वाली सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कार के बोनट से पहले धुआं निकलता दिखा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें उठने लगीं। कार में सवार यात्री ने समय रहते खतरे को भांपते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और महज दो…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर के गोपेश्वर हॉल में बुधवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके परिवारजनों के साथ यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन नेतृत्व ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यूनियन कार्यालय आप सभी की मेहनत का…
एएनएम के तृतीय बैच का कुष्ठ रोग प्रशिक्षण शिविर संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से एएनएम के तृतीय बैच का कुष्ठ रोग प्रशिक्षण सबल सेंटर सभागार, जमशेदपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, समय पर इलाज, रिएक्शन व न्यूराइटिस के प्रबंधन से दिव्यांगता रोकने पर जोर दिया। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने 1 अप्रैल 2025 से लागू संशोधित एमडीटी उपचार पद्धति की जानकारी दी, जिसके तहत अब 14 वर्ष से ऊपर के मरीजों को एडल्ट एमडीटी और…
“नन्हा सा दिल” कार्यक्रम के तहत श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में निःशुल्क ईको-हार्ट स्क्रीनिंग शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 07 एवं 08 जनवरी 2026 को “नन्हा सा दिल – जन्मजात हृदय रोग निवारण एवं उपचार कार्यक्रम” के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क ईको-हार्ट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल ने फीता काटकर किया। इस शिविर में नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जन्मजात हृदय रोग जांच अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा निःशुल्क की जा रही है। पहले दिन कुल…
केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल बोलानी युनिट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कंबल एवं बिस्कुट पैकेट वितरण किया गया। राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल (ओडिशा)बोलानी थाना क्षेत्र के बक्कल हट्टिंग ग्रामीण क्षेत्रो में केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल बोलानी युनिट द्वारा मंगलवार को दर्जनों जरूरतमंदो ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण की गई तथा बच्चों को बिस्कुट ,केक आदि दी गई। उक्त कार्यक्रम सीआईएसएफ बोलानी युनिट की संरक्षिका के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शीत ऋतु मे पड़ रही कड़ाके की ठंढ़ से जरूरतमंद गरीब तबके व्यक्तियो को राहत प्रदान करना था।इस कार्यक्रम मे दीपक राय-डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ बोलानी युनिट,श्रीमती रंजना-अध्यक्षा संरक्षिता सीआईएसएफ…
गम्हरिया के शिवनारायणपुर में सुरक्षा गार्ड संदीप महतो हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त सामान बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर जंगल में बीते 25 दिसंबर को हुए सिक्योरिटी गार्ड संदीप महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायणपुर निवासी विकास चंद्र महतो, गौरांगो कालिंदी तथा गम्हरिया निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक शामिल है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी विकास…
