नगर निकाय चुनाव की मांग को लेकर जुगसलाई नगर पालिका कार्यालय पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा ईवीएम से मतदान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जमशेदपुर के जुगसलाई नगर पालिका कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जहां…
Author: dhiraj Kumar
गौ-तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से पांच गौवंश बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत आज़ादनगर रोड नंबर-2 के पास मंगलवार की रात पुलिस ने गौ-तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से पांच गौवंश बरामद किए। इस दौरान इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से गौवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर मानगो थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।…
विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता के सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी/एमएलए लैड एवं सीएसआर से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पुल-पुलिया, सड़क, पेयजल, स्कूल भवन, शौचालय, तालाब गार्डवाल, कल्वर्ट निर्माण जैसी योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद या तकनीकी कारणों…
स्व. प्रदीप मिश्रा की जयंती पर स्टेशन रोड में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में किया गया स्मरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर नगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप मिश्रा जी की जयंती स्टेशन रोड स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समीप श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष श्री रघुनाथ पांडे थे, जबकि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा केंद्र…
केबुल टाउन में मंदिर पुनरुद्धार, कंपनी की रौनक लौटी:सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के केबुल टाऊन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर (पूर्ववर्ती बिड़ला मंदिर) के जीर्णोद्धार का कार्य जैसे जैसे तेज़ी पकड़ रहा है, वैसे-वैसे केबुल कंपनी में फिर से औद्योगिक गतिविधियों के आरम्भ होने के आसार भी तीव्र हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि पवित्र परिसर में श्रीलक्ष्मीनारायण, माँ काली, भोलेनाथ, श्री गणेश जी और पवनपुत्र हनुमान जी का विग्रह स्थापित होने और नियमित पूजा-अर्चना होने से पूर्व में लंबे समय से यहां डेरा जमाए बैठीं दुष्ट शक्तियों ने अब यह स्थान छोड दिया है। नतीजतन मंदिर जीर्णोद्धार…
कांग्रेस BLA-2 सदस्यों का निर्वाचन प्रशिक्षण शिविर संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम निर्वाचन विभाग द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टाउन हॉल, सिदगोड़ा में BLA-2 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चयनित BLA-2 सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रशिक्षण में 48 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा, 49 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा, 46 पोटका विधानसभा एवं 47 जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से कुल 48 कांग्रेस BLA-2 सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान मतदाताओं की…
टेल्को खरकाई रोड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकाई रोड में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों ऋषि दलई, जसबीर सिंह और लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मृतक जुगसलाई निवासी सोहैल अली की आरोपियों से पुरानी दोस्ती थी और पूर्व में मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने के उद्देश्य से हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन धारदार हथियार…
कोर्ट परिसर से कुख्यात आरोपी मोहित कुमार सिंह गिरफ्तार, सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी मोहित कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट परिसर से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार सिंह एग्रिको इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि उसका मूल निवास बिहार के औरंगाबाद जिले में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को इससे पहले मई महीने में आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था,…
सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन ‘सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन’ अभियान का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता सड़क सुरक्षा माह–2026 (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) के अंतर्गत आमजनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से दिनांक 06 जनवरी 2026 को ‘सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन’ अभियान का आयोजन किया गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया व उससे अधिक पहिये वाले वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न…
नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मानगो नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार की नियत पर उठाए सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड में नगर निकाय चुनावों में लगातार हो रही देरी और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से मंगलवार को मानगो गांधी मैदान स्थित मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष जोरदार…
