Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जिला पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट, सम्मान एवं विधि-व्यवस्था पर सार्थक संवाद
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जिला पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट, सम्मान एवं विधि-व्यवस्था पर सार्थक संवाद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जिला पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट, सम्मान एवं विधि-व्यवस्था पर सार्थक संवाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं सिटी एसपी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हेतु पहुँचा।

    प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में शहर की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

    प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन के आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की जानकारी तीनों अधिकारियों को दी तथा प्रशासन से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही जुगसलाई डी-कॉस्टा रोड स्थित गोयल बंधु के अपार्टमेंट में दिसम्बर माह में हुई चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन किए जाने पर पुलिस प्रशासन के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।

    इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, आकाश शाह, अंकुश जावनपुरिया, काशीडीह मारवाड़ी समाज अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सुनील सोंथालिया, अजय चेतानी, मनोज चेतानी, रतन सहारिया, महेश छापोलिया, संजय शर्मा, विजय गोयल, राजेश शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल एवं कैलाश केवलाक़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन में नई नियुक्तियां सम्मान एवं विधि-व्यवस्था पर सार्थक संवाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने मां कामख्या मंदिर में सपरिवार किया दर्शन पूजन, माँ कामाख्या से लौहनगवासियों के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की प्रार्थना की

    Related Posts

    पोटका के चार +2 स्कूलों में बनेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    August 24, 2026

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    August 24, 2026

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका के चार +2 स्कूलों में बनेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.