देशभक्ति की उड़ान : मकर संक्रांति पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम की पतंगों ने खींचा ध्यान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार आसमान देशभक्ति के रंग में रंगने को तैयार है। शहर के बाजारों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित विशेष पतंगें लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। इन पतंगों पर तिरंगा, भारतीय सेना का शौर्य, वीर जवानों की तस्वीरें और देशभक्ति से जुड़े नारे उकेरे गए हैं, जिससे बच्चों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

व्यापारियों के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर थीम की पतंगें सामान्य पतंगों की तुलना में थोड़ी महंगी हैं, फिर भी इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। बाजार में इनकी कीमत 15 से 20 रुपये तक है, जबकि बड़े साइज और विशेष डिजाइन वाली पतंगें 30 रुपये तक में बिक रही हैं।

इसके अलावा बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, बाबा रामदेव, अन्ना हजारे समेत कई फिल्मी सितारों और बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगें भी उपलब्ध हैं। व्यापारियों का कहना है कि देशभक्ति और चर्चित चेहरों की थीम के कारण इस बार पतंगों की बिक्री में तेजी आई है। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के साथ लोग देश के वीर जवानों को याद करते हुए गर्व और उत्साह के साथ पर्व …मनाएंगे

