कुंडहित प्रखंड में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर बैठक आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि DCS के अंतर्गत कुंडहित प्रखंड के कुल 175 गांवों में सर्वे कराया जाएगा। यह सर्वे कार्य मोबाइल के माध्यम से सर्वेयरों द्वारा किया जाएगा। सर्वे के सफल संचालन हेतु प्रखंड स्तर पर एक ब्लॉक नोडल पदाधिकारी एवं छह सुपरवाइजर को दायित्व सौंपा गया है। बैठक में सर्वेयर आईडी क्रिएशन, मोबाइल से सर्वे करने, सर्वे अप्रूवल की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सर्वे कार्य के लिए कृषक मित्र, वीएलई को प्रशिक्षण देने की भी बात कही गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

