Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर इलाज नहीं मिलने से जादूगोड़ा सीटीसी में हंगामा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर इलाज नहीं मिलने से जादूगोड़ा सीटीसी में हंगामा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर इलाज नहीं मिलने से जादूगोड़ा सीटीसी में हंगामा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा | पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सीटीसी परिसर में शुक्रवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। आक्रोशित जवानों ने करीब एक घंटे तक सीटीसी परिसर में हंगामा किया। वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

    जानकारी के अनुसार, सीटीसी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों को खरसावां में आयोजित एक कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। लौटने के दौरान शुक्रवार रात करीब 11 बजे पोटका थाना क्षेत्र में एक हाईवे पर तेज रफ्तार बस से टक्कर हो गई, जिसमें बस में सवार 15–20 जवान आंशिक रूप से घायल हो गए।

    जवानों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद न तो कोई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और न ही उनकी स्थिति की जानकारी ली गई। सीटीसी पहुंचने के बाद भी तत्काल इलाज की बजाय सुबह इलाज की बात कही गई, जिससे नाराज जवानों ने रात करीब 12 बजे हंगामा शुरू कर दिया।

    जवानों ने सीटीसी प्रशासन पर दुर्व्यवहार, प्रशिक्षण पूर्ण होने के बावजूद पासिंग आउट में देरी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे मुख्यमंत्री, आईजी और डीजीपी तक भेजकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर इलाज नहीं मिलने से जादूगोड़ा सीटीसी में हंगामा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकार पर हमले को लेकर उबाल, कार्रवाई में देरी से भड़का आक्रोश, एसपी से मिले प्रेस क्लब पदाधिकारी
    Next Article पेसा कानून की नियमावली पर चंपाई सोरेन के गंभीर सवाल, बोले— ग्राम सभा को कमजोर करने वाला कानून

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.