परियोजना बालिका +2 विद्यालय में 51 लाख की लागत से चार नए कमरों का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना के तहत चार नए कमरों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस निर्माण कार्य पर कुल 51 लाख रुपये की लागत आएगी। ज्ञात हो कि विद्यालय में वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र की करीब 555 छात्राएं अध्ययनरत हैं। भवन की कमी के कारण छात्राओं को लंबे समय से पढ़ाई में…
Author: dhiraj Kumar
चाकू का भय दिखाकर ट्रक चालक से चार हजार की लूट, दो गिरफ्तार, जेल राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक के समीप से चाकू का भय दिखाकर ट्रक ड्राइवर से रुपए छिनकर भाग रहे दो आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी जादूगोड़ा पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद व पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने शुक्रवार को पोटका थाना में प्रेसवार्ता कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि गुरुवार प्रातः 8.30 बजे विक्की सिंह (भक्तिनगर, बर्मामाइंस निवासी) तथा आशिफ खान (टुईलाडूंगरी, गोलमुरी थाना निवासी) हाता मुख्य पथ पर पल्सर…
नए साल पर आदित्यपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला नए साल के अवसर पर आदित्यपुर – 2, रोड नo – 24 स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में होम्योपैथी क्लिनिक के डॉ. रेणु शर्मा के तरफ से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। 50 से ज्यादा की संख्या में जरूरत मंद लोगों को जांच और निःशुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में राज कुमार शर्मा, सन्नी कुमार का सहयोग रहा।अन्य सभी लोग मौजूद थे।
जंगली हाथी का तांडव आलू की खेती बर्बाद राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कुश पुतुल गांव में गुरुवार के रात्रि में जंगली हाथियों ने लहलहाती फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया . ग्रामीण रघुनाथ सिंह समेत एक दर्जन किसानों के खेतों में लगे आलू की फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया.मौके पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की आवाज ,टॉर्च की रोशनी की सहायता से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया, स्थानीय निवासी समीर महतो ने आसपास के ग्रामीणों से अंधेरे में घर से बाहर नहीं निकलने ,रात में टॉर्च की रोशनी का इस्तेमाल करने…
श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखें : काले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अमरप्रीत सिंह काले हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भुइंयाडीह स्थित ऑक्सीजन कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता की। इस पावन अवसर पर कथा वाचक श्री श्यामा चरण महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित अमृतवाणी का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, मानव जीवन के उद्देश्य, धर्ममय आचरण तथा वैराग्य के गूढ़ रहस्यों का अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग…
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का पोटका विधानसभा क्षेत्र में दौरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/पोटका। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने पोटका प्रखंड अंतर्गत टांग्राईन पंचायत का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। दौरे के दौरान अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने ग्रामीणों से संवाद कर विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
गोपाल मैदान में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 9 से 11 जनवरी तक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य साहित्य, कला, संस्कृति और जनजातीय विरासत के संरक्षण व प्रसार को बढ़ावा देना है। साहित्य उत्सव में पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय, पद्मश्री हलधर नाग, पद्मश्री डॉ. पुष्पेश पंत सहित देश के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार, लेखक, इतिहासकार, विचारक और सांस्कृतिक कर्मी भाग लेंगे। कार्यक्रम में आदिवासी भाषा-साहित्य, इतिहास, समाज, समकालीन विमर्श, पुस्तक चर्चा…
सोनारी में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पंचवटी नगर में फांसी पर लटकी मिली सलोनी मुखी; पति फरार, ससुराल पक्ष पर गहराया शक राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर रोड नंबर–2 स्थित एक मकान में सलोनी मुखी नामक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग स्तब्ध रह गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में…
सरकार पेसा नियमावली को सार्वजनिक कर दे ताकि गुण दोष सामने आ जाए पेसा मामले पर अनावश्यक राजनीति हो रही है: सरयू राय हर नियमावली में होती है संशोधन की गुंजाइश, पेसा में भी है राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि पेसा नियमावली मामले का अनावश्यक रूप से राजनीतिकरण किया जा रहा है। यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि सरकार और विपक्ष की ओर से इस बारे में आ रही प्रतिक्रियाएं राजनीति से प्रेरित प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि पेसा अधिनियम पारित होने के कई वर्षों तक…
आरक्षण, प्रमाण पत्र व ट्रैफिक जांच को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर मानगो नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम चुनाव में आरक्षण व्यवस्था के तहत पात्र अभ्यर्थियों को समय पर जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने का मुद्दा उठाया और इसे शीघ्र निर्गत करने की मांग की। साथ ही मानगो क्षेत्र में अत्यधिक ट्रैफिक जांच पर पुनर्विचार का अनुरोध करते हुए कहा गया कि मानगो चौक से डिमना चौक…
