धालभूम के नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार, उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट राष्ट्र संवाद संवाददाता धालभूम। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के पदाधिकारी श्री अर्नव मिश्रा ने धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात नवपदस्थापित एसडीओ ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने उपायुक्त को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं उपायुक्त ने श्री मिश्रा को उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र…
Author: dhiraj Kumar
ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर नेशनल जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय संयोजक बने राजेश कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता पंचकूला/चंडीगढ़। देशभर में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, उत्पीड़न और सुरक्षा के अभाव के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन कमेटी फॉर नेशनल जर्नलिस्ट्स का गठन किया गया है। पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई बैठक में सर्वसम्मति से समाचार क्यारी मीडिया समूह के मुख्य संपादक राजेश कुमार को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों और विभिन्न पत्रकार संगठनों ने कहा कि अब केवल ज्ञापन का दौर खत्म हो चुका है और यदि सरकारों ने पत्रकारों की सुरक्षा व अधिकारों को प्राथमिकता नहीं दी, तो…
नववर्ष 2026 : जनपक्षधर, ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प का वर्ष – संजय राठी राष्ट्र संवाद संवाददाता नववर्ष पर मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने देश के पत्रकारों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष राष्ट्रीय निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनपक्षधर पत्रकारिता को सशक्त करने का वर्ष होगा। संजय राठी ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सच के साथ खड़े होने, जनता की आवाज़ बनने और सत्ता से सवाल पूछने का दायित्व है। आज जब समाज अनेक चुनौतियों—महंगाई, बेरोज़गारी, पर्यावरण संकट,…
टाटा मोटर्स में केक काटकर नववर्ष 2026 का स्वागत, गुणवत्ता व सुरक्षा पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में वर्ष 2026 की शुरुआत जनरल ऑफिस एवं विभिन्न डिविजनों में केक काटकर और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर की गई। जनरल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में प्लांट हेड सुनील तिवारी, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटा। इस अवसर पर प्लांट हेड सुनील तिवारी ने कहा कि वर्ष 2025 में उत्पादन और बिक्री सामान्य से कम रही, लेकिन जीएसटी के नए स्वरूप के बाद मांग में तेजी आई है। आने…
जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए न्यायपालिका भी आगे आया रात्रि में चौक चौराहे , स्टेशन पर सोने वाले को जज साहब ने ओढ़ाया कंबल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश पर नव वर्ष के दिन 1जनवरी को रात्रि 10 बजे से रात 12 बजे तक जमशेदपुर के विभिन्न चौक चौराहों ,रेलवे स्टेशन पर शीत लहरी और कन कनाती ठंड में सड़क के किनारे सो रहे गरीब व जरूरतमंद लोगों को बीच सीजेएम विशाल गौरव और डालसा सचिव कुमार…
न्यायमूर्ति एम एस सोनक को झारखंड का मुख्य न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एम एस सोनक को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर बधाई दिया है l श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि न्यायमूर्तिश्री सोनक एक अनुभवी और दक्ष न्यायाधीश है जिन्होंने गोवा बेंच के प्रभारी के रूप में शानदार न्यायिक कार्य किए l उनके अनुभव का लाभ झारखंड उच्च न्यायालय को मिलेगा l श्री शुक्ल…
Okगुटबाजी और गणेश परिक्रमा में उलझी झारखंड बीजेपी, जमशेदपुर से लेकर प्रदेश तक संगठन की मजबूती पर सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर।झारखंड भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भले ही ऊपर से एकजुट नजर आती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रही है। पार्टी के भीतर फैली गुटबाजी और “गणेश परिक्रमा” की राजनीति ने न सिर्फ संगठन को कमजोर किया है, बल्कि सत्ता तक पहुंचने की संभावनाओं को भी धुंधला कर दिया है। प्रदेश स्तर पर बीजेपी कई गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। अलग-अलग नेताओं की अपनी कमान है, लेकिन संगठन पर मजबूत और स्पष्ट…
बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में कचरा निस्तारण व जलकर लेखा की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थाई कचरा निस्तारण की व्यवस्था, जलकर के आय–व्यय का लेखा सार्वजनिक करने तथा पंचायत भवन में हुई चोरी व आगजनी की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्थाई कचरा उठाव के लिए ग्राम सभा की तिथि तय कराने को लेकर कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं…
सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों ने आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में मनाया नव वर्ष, वृद्ध माताओं-पिताओं संग किया भोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।नव वर्ष के अवसर पर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों ने आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्ध माताओं और अभिभावकों के साथ समय बिताया और सामूहिक रूप से भोजन किया। इस अवसर पर आश्रम का वातावरण अपनत्व, सम्मान और स्नेह से भर उठा। कार्यक्रम में शामिल सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने कहा कि नव वर्ष आते ही आम तौर पर लोग अपने परिवार, मित्रों…
नववर्ष 2026 पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं, स्वास्थ्य टीम को सराहा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नववर्ष 2026 के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख-शांति, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर है। हम सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग से पूर्वी सिंहभूम को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी जिलों की श्रेणी में शामिल करना हमारा लक्ष्य है। डॉ. साहिर…
