श्री श्री चंद्र मौलेश्वर कचहरी बाबा का धूमधाम से वर्षगांठ कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । श्री श्री चंद्रमोलेश्वर कचहरी बाबा मंदिर पुराना कोर्ट जमशेदपुर में बाबा का स्थापना उत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया । अंतिम दिन भंडारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि में भाजपा नेता नीरज सिंह , मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय , वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए । मंदिर कमेटी की ओर से कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार पाठक एवं महासचिव दिलीप कुमार जायशवाल…
Author: dhiraj Kumar
गुरुवार से शुरू हुआ वर्ष 2026, कदमा में साईं महोत्सव धूमधाम से संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वर्ष 2026 की शुरुआत गुरुवार से होने के अवसर पर कदमा स्थित रामनगर साईं मंदिर में साईं महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। 31 दिसंबर 2025 की रात सेज आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें पंडित शेषनाथ गोस्वामी ने साईं भक्तों के सुखद नववर्ष, दर्शन एवं प्रसाद की कामना की। नववर्ष के दिन गुरुवार को सुबह कांकड़ आरती के साथ साईं बाबा का स्नान, श्रृंगार, भजन-कीर्तन एवं भोग वितरण किया गया। साईं परिवार की ओर से देर शाम…
नववर्ष पर माँ रंकिनी मंदिर पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू परिवार संग पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। नए साल के शुभ अवसर पर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू जादूगोड़ा के प्रसिद्ध माँ रंकिनी मंदिर में अपने परिवार के साथ पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार और राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। उन्होंने कहा कि माँ रंकिनी के दरबार में आकर उन्हें अत्यंत आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। विधायक बनने के बाद नववर्ष के अवसर पर यह…
स्व. रामदास सोरेन की 62वीं जयंती पर जेम्म कार्यालय में श्रद्धांजलि सोमेश सोरेन बोले उनके अधूरे सपनों को करूंगा पूरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से जिला संपर्क कार्यालय, साकची में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा केक काटकर उन्हें स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन जन-जन के…
जमशेदपुर में श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ हुआ नववर्ष 2026 का स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहरवासियों ने नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया। गुरुवार सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तजन भगवान की आराधना में लीन नजर आए। इस क्रम में एनएच-33 स्थित पारडीह काली मंदिर में आस्था का विशेष नजारा देखने को मिला। नववर्ष के पहले दिन मंदिर का स्थापना दिवस भी मनाया गया, जिस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा में भाग लिया। पूजा-अर्चना के बाद…
आनंद मार्ग के विश्व मंच पर सुनील आनंद आठवीं बार जनसेवा पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग के विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन में जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुनील आनंद को आठवीं बार जनसेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आनंद मार्ग के मुख्यालय, आनंद नगर (पुरुलिया) में आयोजित महासम्मेलन के दौरान श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार संस्था की वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर विश्व स्तर पर चयनित जनसेवा कार्यों के लिए दिया जाता है। सुनील आनंद को रक्तदान शिविर, मोतियाबिंद जांच व निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण, डायन…
सतनाम–वाहेगुरु के जाप संग सिख समुदाय ने किया नववर्ष 2026 में प्रवेश राष्ट्र संवाद संवाददाता सिख पंथ की दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाशोत्सव को समर्पित महान कीर्तन दरबार “नवां साल गुरु दे नाल” के माध्यम से सिख समुदाय ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नववर्ष 2026 में प्रवेश किया। साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित दो दिवसीय कीर्तन दीवान में संगत ने सतनाम–वाहेगुरु का जाप करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्पवर्षा की। कीर्तन दीवान के अंतिम दिन पूरे पंडाल में “सतनाम–वाहेगुरु” और “बोले सो निहाल, सतश्रीअकाल” के जयकारे गूंजते रहे। खालसा सेवा दल…
नववर्ष 2026 के पहले दिन जुबिली पार्क, टेल्को हुडको पार्क व थीम पार्क में उमड़ी पिकनिक मनाने वालों की भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नववर्ष 2026 के पहले दिन जमशेदपुर के प्रमुख पार्क और पर्यटन स्थलों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक जुबिली पार्क गुरुवार को सैलानियों से गुलजार रहा। गुनगुनी धूप और खुशनुमा मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पार्क पहुंचे। कहीं लोग पिकनिक मनाते नजर आए तो कहीं जंगल सफारी और हरियाली के बीच सैर कर सुकून के पल बिताते…
खरसावां शहीद वेदी पर अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि आदिवासी अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता खरसावां। 1 जनवरी 1948 के खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आदिवासियों की स्मृति में स्थापित शहीद वेदी पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं मीरा मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए शहीद स्थल पहुंचे। श्रद्धांजलि के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज़ादी के बाद भी आदिवासी समाज के बलिदानों से सरकारें ठोस सबक लेने में विफल रही हैं। शहीदों की धरती आज भी न्याय की…
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी राष्ट्र संवाद संवाददाता जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर जिलेवासियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का…
