नववर्ष पर माँ रंकिनी मंदिर पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू परिवार संग पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा। नए साल के शुभ अवसर पर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू जादूगोड़ा के प्रसिद्ध माँ रंकिनी मंदिर में अपने परिवार के साथ पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार और राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। उन्होंने कहा कि माँ रंकिनी के दरबार में आकर उन्हें अत्यंत आत्मिक शांति का अनुभव हुआ।
विधायक बनने के बाद नववर्ष के अवसर पर यह उनका पहली बार माँ रंकिनी मंदिर आगमन था। मंदिर परिसर की मनोहर और आकर्षक छटा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थल पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं रखता है।
इस मौके पर उनके साथ उनके पति ललित दास, पुत्री तथा भाजपा के जिला मंत्री रोहित सिंह परमार भी उपस्थित थे।

