न्यायमूर्ति एम एस सोनक को झारखंड का मुख्य न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एम एस सोनक को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर बधाई दिया है l
श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि न्यायमूर्तिश्री सोनक एक अनुभवी और दक्ष न्यायाधीश है जिन्होंने गोवा बेंच के प्रभारी के रूप में शानदार न्यायिक कार्य किए l उनके अनुभव का लाभ झारखंड उच्च न्यायालय को मिलेगा l
श्री शुक्ल ने कहा है वर्तमान झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान ने भी झारखंड में न्यायिक सुधार के अनेक सराहनीय कार्य किए हैं और जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने के लिए उन्होंने बेजोड़ और बेमिसाल काम किया l उनके कई निर्णय की झारखंड के लोंग सराहना कर रहे हैं l

