Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परियोजना बालिका +2 विद्यालय में 51 लाख की लागत से चार नए कमरों का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    परियोजना बालिका +2 विद्यालय में 51 लाख की लागत से चार नए कमरों का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परियोजना बालिका +2 विद्यालय में 51 लाख की लागत से चार नए कमरों का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना के तहत चार नए कमरों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस निर्माण कार्य पर कुल 51 लाख रुपये की लागत आएगी।

    ज्ञात हो कि विद्यालय में वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र की करीब 555 छात्राएं अध्ययनरत हैं। भवन की कमी के कारण छात्राओं को लंबे समय से पढ़ाई में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाने की बात कही गई है, जिससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

    मौके पर शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, विशेषकर बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि छात्राएं अपने ही क्षेत्र में रहकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक बदलाव और आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है।

    विधायक ने जानकारी दी कि पोटका क्षेत्र में डिग्री कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण को भी राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनका निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।

    कार्यक्रम में मुखिया पानो सरदार, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, बाघराय सोरेन, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, वार्ड सदस्य माला मंडल, ग्रामप्रधान उत्तम कुमार सिंह, निपेन मंडल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधांशू कुमार मंडल, शिक्षक सोमनाथ मंडल, रामकृष्ण महतो, शिशिर मंडल, अमर कुमार, रेणुका भगत, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, हितेश भगत, चक्रधर महतो, किशन गुप्ता, हराधन मुंडा, दीपू मंडल, सालखन माझी, सुरेश सरदार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    परियोजना बालिका +2 विद्यालय में 51 लाख की लागत से चार नए कमरों का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाकू का भय दिखाकर ट्रक चालक से चार हजार की लूट, दो गिरफ्तार, जेल
    Next Article जमशेदपुर के केबुल कंपनी मामले में भ्रम, राजनीति और वास्तविकता के बीच सच्चाई की तलाश

    Related Posts

    पंप हाउस से पीतल का चेक वाल्व चोरी, 1140 क्वार्टरों में पानी की आपूर्ति ठप

    September 8, 2026

    10 माइल होटल गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिंटू सिंह गिरफ्तार

    September 8, 2026

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पंप हाउस से पीतल का चेक वाल्व चोरी, 1140 क्वार्टरों में पानी की आपूर्ति ठप

    10 माइल होटल गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिंटू सिंह गिरफ्तार

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.