Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकू का भय दिखाकर ट्रक चालक से चार हजार की लूट, दो गिरफ्तार, जेल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाकू का भय दिखाकर ट्रक चालक से चार हजार की लूट, दो गिरफ्तार, जेल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 2, 2026Updated:January 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकू का भय दिखाकर ट्रक चालक से चार हजार की लूट, दो गिरफ्तार, जेल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक के समीप से चाकू का भय दिखाकर ट्रक ड्राइवर से रुपए छिनकर भाग रहे दो आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी जादूगोड़ा पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद व पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने शुक्रवार को पोटका थाना में प्रेसवार्ता कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि गुरुवार प्रातः 8.30 बजे विक्की सिंह (भक्तिनगर, बर्मामाइंस निवासी) तथा आशिफ खान (टुईलाडूंगरी, गोलमुरी थाना निवासी) हाता मुख्य पथ पर पल्सर बाइक (जेएच 05सीवी/7865) पर सवार दो युवक चाकू का भय दिखाकर ट्रक ड्राइवर का पर्स छीन कर सुंदरनगर की ओर भागने की सूचना मिली। इस सूचना को वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध छापामारी व वाहन जांच कर उन्हें पकड़ने में सहयोग करने का आग्रह किया। पोटका पुलिस बल,पोटका थाना पीसीआर व सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा के अथक प्रयास से दोनों अपराधकर्मी को तुड़ी फुटबाल मैदान के पास गिरफ्तार कर लिया गया। विक्की और आशिफ खान की तलाशी लेने पर भूरा रंग का पर्स,पर्स में रखें 4080 रुपए, घटना में प्रयुक्त दो चाकु, पल्सर बाइक व वादी का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व डेविड कार्ड जब्त किया गया। प्रेसवार्ता में पुअनि सहदेव सिंह भी उपस्थित थे।

    चाकू का भय दिखाकर ट्रक चालक से चार हजार की लूट जेल दो गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए साल पर आदित्यपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर आयोजित
    Next Article परियोजना बालिका +2 विद्यालय में 51 लाख की लागत से चार नए कमरों का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.