Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखें : काले
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखें : काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखें : काले

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अमरप्रीत सिंह काले हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : भुइंयाडीह स्थित ऑक्सीजन कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता की। इस पावन अवसर पर कथा वाचक श्री श्यामा चरण महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित अमृतवाणी का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

    कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, मानव जीवन के उद्देश्य, धर्ममय आचरण तथा वैराग्य के गूढ़ रहस्यों का अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया गया। महाराज जी की वाणी ने श्रोताओं के हृदय, मन और आत्मा को भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक चेतना से आलोकित किया।

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्पथ पर ले जाने वाली मार्गदर्शक है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से कर्म, करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है।

    उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जनमानस को आत्मचिंतन का अवसर प्राप्त होता है। अंत में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखने की कामना की।

    श्रीकृष्ण की महिमा अपरंपार सभी के जीवन में सुख-शांति समृद्धि एवं सद्भाव बनाए रखें : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का पोटका विधानसभा क्षेत्र में दौरा
    Next Article जंगली हाथी का तांडव आलू की खेती बर्बाद

    Related Posts

    एचआईवी की गलत रिपोर्ट और 500 रुपये वसूली का आरोप, नीमडीह सीएचसी सवालों के घेरे में

    October 1, 2026

    विकास के लिए जल स्त्रोतों के अस्तित्व की बलि

    October 1, 2026

    गांधी जयंती पर बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एचआईवी की गलत रिपोर्ट और 500 रुपये वसूली का आरोप, नीमडीह सीएचसी सवालों के घेरे में

    विकास के लिए जल स्त्रोतों के अस्तित्व की बलि

    गांधी जयंती पर बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश

    गम्हरिया में अचेत मिला सिक्युरिटी गार्ड, मौत

    प्रतिभा को मंच मिले तो बढ़ता है बच्चों का आत्मविश्वास

    Stake Casino Login και Mobile Gaming: Η Τέχνη της Γρήγορης Συνεδρίας

    करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के हिस्ट्री डिपार्टमेंट ने गांधी जयंती पर क्विज़ ऑर्गनाइज़ किया

    फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, आवागमन बंद

    मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचते ही मौत

    अपराध नियंत्रण की समीक्षा को जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी तदासा मिश्रा, जमशेदपुर व सरायकेला के अधिकारियों के साथ की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.