जंगली हाथी का तांडव आलू की खेती बर्बाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल नीमडीह प्रखंड अंतर्गत कुश पुतुल गांव में गुरुवार के रात्रि में जंगली हाथियों ने लहलहाती फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया . ग्रामीण रघुनाथ सिंह समेत एक दर्जन किसानों के खेतों में लगे आलू की फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया.मौके पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की आवाज ,टॉर्च की रोशनी की सहायता से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया, स्थानीय निवासी समीर महतो ने आसपास के ग्रामीणों से अंधेरे में घर से बाहर नहीं निकलने ,रात में टॉर्च की रोशनी का इस्तेमाल करने की अपील की ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे


