एमबीएनएस संस्थान में धूमधाम से मनाया गया सरहुल राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को आदिवासी पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक सरना पूजा से हुई, जिसमें प्रकृति व साल वृक्ष की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पैट्रन राम केवल सिंह और निदेशक अनुपा सिंह मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों पर नृत्य, नाटक और भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। नाटक के जरिए आदिवासी जीवनशैली, प्रकृति से जुड़ाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि ने सरहुल को…
Author: dhiraj Kumar
बिरीह भिगोना संपन्न, कल होगा रोपण और ज्वारा का अखंड ज्योत प्रजवल्लन राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की प्रारंभिक विधि बिरीह भिगोना आज मंदिर परिसर में माता शीतला के पूजा के साथ संपन्न हुई, छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप बिरीह भिगोना ज्योत प्रज्वलन के एक दिन पूर्व सात प्रकार के अनाज गैंहु, जौ, उड़द, चना, मटर, मूंग, मसूर का मिश्रण कर समाज के प्रमुख लोगो के द्वारा अपने हाथो से पांच पांच मुट्ठी एक मिट्टी के बड़े पात्र में पानी के साथ डाल कर भिगाया गया है और कल प्रातः खाद और…
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, डिमना से सुभाष मैदान तक उमड़ा जनसैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत डिमना स्थित एमजीएम मैदान से संतों और पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। संस्थापक श्री मृत्युंजय जी के नेतृत्व में निकली इस विशाल यात्रा को शहर की विभिन्न समितियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” जैसे नारों और भक्तिमय गीतों से पूरा जमशेदपुर राममय हो उठा। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में करीब…
हिंदू नववर्ष यात्रा में ब्रह्मर्षि विकास मंच का सेवा शिविर बना आकर्षण का केंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हिंदू नववर्ष यात्रा के दौरान हर वर्ष की तरह इस बार भी ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित सुभाष मैदान में भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संयोजन अनिल ठाकुर के नेतृत्व में किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। शिविर में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चना, शरबत और ठंडे पानी का आनंद लिया। यात्रा के दौरान यहां सेवा भाव का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से…
हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर शहर में धार्मिक उल्लास और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। इसी क्रम में मानगो ट्रांसपोर्ट मैदान से एक भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए साकची स्थित सुभाष मैदान पहुंची। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों ने माहौल को…
भू-विरासत विधेयक पेश न होने पर सरयू राय निराश, विधानसभा अध्यक्ष को लिखे दो पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड भू विरासत (जीवाश्म) विधेयक 2026 को विधानसभा में पुरःस्थापित नहीं किए जाने पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि सत्र के अंतिम दिन तक उन्हें उम्मीद थी कि उनका गैर-सरकारी विधेयक सदन में पेश होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस संबंध में राय ने विधानसभा अध्यक्ष को 20 जनवरी और 13 मार्च 2026 को दो पत्र लिखे थे। पहले पत्र में उन्होंने विधेयक को सदन पटल पर लाने की सूचना दी थी,…
मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में कई अहम फैसले, जुगसलाई नियुक्ति रद्द; राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन (कार्यकाल 2026–28) की प्रथम कार्यकारिणी बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस मंडप में जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त और समाजोन्मुख बनाने के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे प्रमुख फैसले में जुगसलाई शाखा अध्यक्ष की नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए दो सदस्यीय एड-हॉक कमेटी (दिलीप गोयल व रामजी शर्मा) का गठन किया गया। कमेटी को आमसभा आयोजित कर विधिवत चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कराने…
डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात मानगो के विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम के नव निर्वाचित डिप्टी मेयर श्री राहुल कश्यप ने मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मानगो के समग्र विकास,जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक सार्थक संवाद हुई। मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच नगर निगम के कार्यों की वर्तमान स्थिति, विभिन्न वार्डों में चल रही विकास योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल संकट, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़…
पीसी-पीएनडीटी मामलों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने कड़े अनुपालन के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में पीसी-पीएनडीटी (PC-PNDT) अधिनियम से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में चिकित्सकों के नाम जोड़ने, पंजीकरण नवीनीकरण, स्थान परिवर्तन, पंजीकरण समर्पण, मशीन विक्रय, नई मशीन/बाय-बैक इंस्टॉलेशन, मशीन ट्रांसफर, नए पंजीकरण एवं न्यायालय वाद जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के तहत छह केंद्रों को नवीनीकरण,…
43वे बार रक्तदान कर चुकी समाजसेवी डाँ.संजुक्ता आचार्या चटर्जी को वीर बिरसा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान मिला। राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिया)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र निवासी डाँ. संजुक्ता आचार्या चटर्जी उतरप्रदेश के सोनभद्र मे वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026 से हुई सम्मानित। सम्मान मिलने पर उनके परिजनों एवं समाजसेवीयो ने दिया बधाई। विदित हो कि उतरप्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र मे बीते 15मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान मे आयोजित वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित की गई थी।इस कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे नेपाल से दीपक प्रसाद उपाध्याय , सोनभद्र के…
