जमशेदपुर: 16 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेमको मानिफिट मोड़ की रहने वाली 16 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा ने कथित रूप से गले में चुन्नी के सहारे आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 100 डायल पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही परिजनों के साथ गाली-गलौज की गई और शव को जल्द नीचे उतारने के लिए दबाव बनाया गया। इस व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।…
Author: dhiraj Kumar
सरायकेला में जर्जर स्कूल भवन का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला खापरसाई प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, लेकिन इस घटना ने शिक्षा विभाग और प्रशासन की गंभीर लापरवाही की पोल खोलकर रख दी. जानकारी के अनुसार जर्जर स्कूल भवन का बाहरी छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. उस समय स्कूल में कुल 28 बच्चे मौजूद थे. गनीमत रही कि मध्यान्न भोजन की घंटी बजते ही बच्चे क्लासरूम से बाहर निकल चुके थे. अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो बड़ा हादसा तय था. वैसे इस घटना में 11 वर्षीय मुस्कान…
बोकारो में जमीन विवाद के बीच लहराया हथियार, दो हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर में दो परिवार के बीच जमीन विवाद में अवैध हथियार चमका कर डराने का प्रयास किया गया है। सूरज राणा ने इसकी सूचना चास थाना पुलिस को दी। चास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिनेश राणा और आशुतोष राणा को हिरासत में लेकर चास थाना ले जाने का काम किया। दिनेश राणा के द्वारा हाथ में हथियार लहराते तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। पीड़ित सूरज राणा ने बताया कि दोनों परिवार के बीच एक दीवाल…
परसुडीह में बकरी चोरी का खुलासा, 12 बकरियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र मे एक बकरी चोरी के मामले में लोगों ने खुद ही आरोपी को पकड़ लिया।जानकारी के मुताबिक हितकु निवासी लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं। बकरी चोरी की इस घटना के बाद उन्होंने सूझबूझ अपने तरीका से संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया था और लगातार उसकी तलाश में जुट गया था, आज उसी कार को एक बार फिर हितकु इलाके में देखा गया। कार को देखते ही…
PVUNL को बड़ी सफलता, दूसरी 800 मेगावाट यूनिट का सफल सिंक्रोनाइजेशन राष्ट्र संवाद संवाददाता एनटीपीसी की इकाई पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (चरण-I) ने एक और अहम उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी दूसरी 800 मेगावाट इकाई का सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन कर लिया। यह उपलब्धि परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के CEO ए.के. सहगल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अनुपम मुखर्जी (मुख्य महाप्रबंधक-परियोजना), मनीष खेतरपाल (महाप्रबंधक-O&M), बिश्नु दत्ता दाश (महाप्रबंधक-परियोजना), ओ.पी. सोलंकी (महाप्रबंधक-मेंटेनेंस), जोगेश चंद्र पात्रा (महाप्रबंधक-कमीशनिंग) और जियाउर रहमान (HOHR) प्रमुख रूप से शामिल थे। सीईओ ए.के.…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस में मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, मुआवजे की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां स्थानीय निवासी सत्यनारायण निषाद की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बीते करीब 10 वर्षों से टाटा कंपनी में एक ठेकेदार के अधीन कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तभी गेट के पास उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े। आनन-फानन में सहकर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले…
सोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत में आंचलिक पत्रकारिता’ विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन पत्रकार होना भाग्य की बात और आंचलिक पत्रकार होना सौभाग्य की बात है- देवानन्द सिंह, संपादक, राष्ट संवाद राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में आज ‘विकसित भारत में आंचलिक पत्रकारिता’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में दैनिक जागरण के संपादक श्री यूएन पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तथ्यों के आधार पर ही समाचार लेखन करें, जो सत्य पर आधारित हो. पत्रकारिता का उद्देश्य जनहित में कार्य करना होता है.…
भालूबासा में रामनवमी महोत्सव 19 से, 28 मार्च को भव्य विसर्जन यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री श्री बजरंग विजय मंदिर, जम्बू अखाड़ा, भालूबासा में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 19 से 28 मार्च 2026 तक भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह दस दिवसीय धार्मिक आयोजन 19 मार्च को नव संवत्सर के साथ श्री हरि राम नाम संकीर्तन से शुरू होगा और 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के साथ संपन्न होगा। महोत्सव के तहत 19 से 21 मार्च तक 48 घंटे का अखंड कीर्तन, जबकि 22-23 मार्च को 36 घंटे का संपूर्ण रामायण पाठ आयोजित किया…
22 मार्च को ऐतिहसिक होगी अखंड तिरंगा यात्रा – काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली यह यात्रा देश की भव्यतम यात्राओं में से एक “शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा” इस साल पुन: 22 मार्च रविवार को अपने 11 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली जा रही है। यह यात्रा सुबह 9 बजे एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलेगी जो हर वर्ष की तरह एग्रीको गोलचककर, भालूबासा, साकची, वसंत सिनेमा, कालीमाटी रोड से आर डी टाटा चौक होते हुए पुलिस लाइन में भी अमर बलिदानियों को…
जमशेदपुर के सिधगोड़ा में बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने स्कूटी उड़ाई, इलाके में दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिधगोड़ा थाना क्षेत्र के रो-रो रोड का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक क्वार्टर का ताला तोड़कर आंगन में खड़ी स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, रो-रो रोड निवासी अभय सिंह के क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के वक्त घर बंद था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद…
