Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भालूबासा में रामनवमी महोत्सव 19 से, 28 मार्च को भव्य विसर्जन यात्रा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भालूबासा में रामनवमी महोत्सव 19 से, 28 मार्च को भव्य विसर्जन यात्रा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भालूबासा में रामनवमी महोत्सव 19 से, 28 मार्च को भव्य विसर्जन यात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्री श्री बजरंग विजय मंदिर, जम्बू अखाड़ा, भालूबासा में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 19 से 28 मार्च 2026 तक भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह दस दिवसीय धार्मिक आयोजन 19 मार्च को नव संवत्सर के साथ श्री हरि राम नाम संकीर्तन से शुरू होगा और 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के साथ संपन्न होगा।

    महोत्सव के तहत 19 से 21 मार्च तक 48 घंटे का अखंड कीर्तन, जबकि 22-23 मार्च को 36 घंटे का संपूर्ण रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा। 24 मार्च को संध्या 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, बाजा-गाजा और आतिशबाजी विशेष आकर्षण होंगे।

    25 से 27 मार्च तक महासप्तमी, महाअष्टमी और रामनवमी के अवसर पर हनुमान पूजन, ध्वजा-शस्त्र पूजन, आरती एवं अखाड़ा के खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न शहरों से आए कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

    28 मार्च को निकलने वाली विसर्जन शोभा यात्रा में डंका-ताशा, ढाकी दल, दुलदुली बाजा के साथ भगवान बुद्ध, श्रवण कुमार, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

    आयोजन के दौरान सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है तथा श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद और शीतल जल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जम्बू अखाड़ा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

    28 मार्च को भव्य विसर्जन यात्रा भालूबासा में रामनवमी महोत्सव 19 से
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article22 मार्च को ऐतिहसिक होगी अखंड तिरंगा यात्रा – काले
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत में आंचलिक पत्रकारिता’ विषय पर किया गया सेमिनार का आयोजन

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.