ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आगामी ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष और रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। इस दौरान आयोजन समितियों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित मांगें और सुझाव रखे गए, जिस पर प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा…
Author: dhiraj Kumar
जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नौशीन खान को सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को जनहित में कार्य करने तथा नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और जनोन्मुखी तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संबंधित…
चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति कर रही विशेष तैयारियां, भव्य रूप से होगा आयोजन, बैठक में बनी रूपरेखा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चार दिवसीय चैती छठ 22 से 25 मार्च, 2026 तक है। पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होगी और उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा। सोमवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चैती छठ पूजा की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने पूजा की…
कदमा में बसंती चैती दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन, 24 मार्च को होगी मां दुर्गा की प्रतिमा प्रवेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर के सामने सोमवार शाम करीब 4 बजे श्री श्री बसंती चैती दुर्गा पूजा श्री राम बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा चैती दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। अनुष्ठान पंडित दोलन बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया। इस मौके पर समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर चैती दुर्गा पूजा की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत की गई। समिति…
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा प्रदेश प्रभारी के. राजू ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता अवधेश कुमार सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अवधेश कुमार सिंह ने छात्र कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। इसके बाद वे युवा कांग्रेस में जिला पदाधिकारी तथा प्रमंडल युवा कांग्रेस में सचिव और उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी में महामंत्री और उपाध्यक्ष के पद…
कांड्रा में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण स्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया: कांड्रा में प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान को स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए चिन्हित कर साफ-सफाई की गई है, वह वर्षों पुराना जाहेरथान पूजा स्थल है। सोमवार को ग्रामवासियों ने इस संबंध में सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण स्थल बदलने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि खाता संख्या 237 के प्लॉट संख्या 884 में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का प्रस्ताव किया गया…
धनबाद में पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद। भागाबांध इलाके में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी, जबकि अफजल भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसमें पुलिस का एक पीसीआर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायल तीनों अपराधियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।…
CCTV में कैद हुई साकची शीतला मंदिर की चोरी, दान पेटी तोड़कर 4 हजार लेकर भाग रहा युवक लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दान पेटी तोड़कर करीब 4 हजार रुपये की चोरी कर ली गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हासिम, जो 9 नंबर ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी है, उसने देर रात करीब 10 बजे सोलर लाइट के पाइप के सहारे मंदिर परिसर में चढ़कर चोरी की…
जमशेदपुर के बिस्टुपुर बाजार में साइकिल दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बिस्टुपुर बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारत साइकिल कंपनी नामक दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते दुकान के अंदर धुआं और आग फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर टाटा स्टील की तीन अग्निशमन गाड़ियां पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के…
जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी ने युद्ध तनाव के बीच 46 हजार MT LPG लेकर किया सुरक्षित सफर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी ने युद्ध के तनाव के बीच बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत लौटने में सफलता हासिल की है। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के जहाज ‘शिवालिक’ पर तैनात अंश ने 13 मार्च को दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार किया। उनका जहाज अब गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है। अंश त्रिपाठी ने 26 नवंबर 2025 को जहाज पर अपनी ड्यूटी जॉइन की…
