Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड

    ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: आगामी ईद, सरहुल, हिंदू नववर्ष और रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। इस दौरान आयोजन समितियों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित मांगें और सुझाव रखे गए, जिस पर प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि जमशेदपुर में सभी धर्मों के लोग हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाते आए हैं। उन्होंने सभी से इसी परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए पर्वों की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

    उपायुक्त ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की। साथ ही जुलूसों को संयमित और व्यवस्थित रखने के लिए वोलेंटियर की मदद लेने और सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही।

    पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने आयोजकों से संयमित और स्वनियंत्रित तरीके से शोभायात्रा निकालने, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने, निर्धारित रूट और समय का पालन करने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

    वहीं सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने जुलूस में नशे की हालत में शामिल होने से रोकने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

    बैठक में प्रशासन और पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    ईद सरहुल हिंदू नववर्ष व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
    Next Article विधानसभा परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों ने दिया सेवा का संदेश

    Related Posts

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    September 29, 2026

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    September 29, 2026

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    उज्जैन शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, समझौते के बाद अपील खत्म निगम के आश्वासन रहेंगे बाध्यकारी

    म्यांमार के रखाइन में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में 49 लोगों की मौत, 58 घायल

    भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.