पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप
राष्ट्र संवाद संवादाता
पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड़ स्थित चरखी भट्टा के समीप जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है…इस घटना में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी घायल हो गए…जानकारी के अनुसार, संजय तिवारी अपने घर के पास स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे…इसी दौरान आरोप है कि उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने फायरिंग कर दी…गोली संजय तिवारी के सीने के नीचे लगी,
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए…घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है…जानकारी के अनुशार संजय तिवारी और उनके गोतिया परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था…इसी विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है…फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है…आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है…|

