Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

     राष्ट्र संवाद संवादाता

    जमशेदपुर/नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली स्थित यशोभूमि (भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र) में आयोजित भारत बिल्डकॉन 2026 में जमशेदपुर की कलाकार एवं फ्लेमिनआर्ट की संस्थापक सुमन प्रसाद ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। ब्रिक्स एवं ब्रिक्स प्लस देशों की भागीदारी वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में उनकी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

    प्रदर्शनी में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस वैश्विक मंच पर सुमन प्रसाद ने झारखंड की कला और भारतीय सृजनशीलता का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया।

    फ्लेमिनआर्ट ने निर्माण क्षेत्र के पेशेवर संगठन पीपुल ऑफ कंस्ट्रक्शन नेटवर्क क्लब के सहयोग से आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रस्तुत विशेष भित्ति कलाएं, उभरी हुई कलाकृतियां तथा प्रीमियम कैनवास चित्रों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

    प्रदर्शनी के दौरान सुमन प्रसाद ने वास्तुकारों, आंतरिक सज्जा विशेषज्ञों, बिल्डरों, डेवलपर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उनके कार्यों को व्यापक सराहना मिली।

    सुमन प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे जमशेदपुर और झारखंड की रचनात्मक प्रतिभाओं की पहचान बताया। यह उपलब्धि राज्य की कला को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर
    Next Article जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    Related Posts

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    September 26, 2026

    पेड़ से टकराई पटना से हसनपुर-बिथान जा रही बस, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल

    September 26, 2026

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार की पहल लाई रंग, बखरी में बनेगा प्रखंड स्तरीय आधुनिक स्टेडियम*

    पेड़ से टकराई पटना से हसनपुर-बिथान जा रही बस, दर्जनभर से अधिक यात्री घायल

    दिनकर जयंती के अवसर पर सिमरिया में विराट कवि सम्मेलन आयोजित।बीहट।यदुनंदन।दिनकर स्मृति विकास समिति, स

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.