Author: dhiraj Kumar

जमशेदपुर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में इन दिनों गैस की किल्लत का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। आम लोग अपने दैनिक कामकाज छोड़कर गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि सुबह होते ही गैस एजेंसी की दुकानों पर भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है और देखते ही देखते लंबी कतारें लग जाती हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी बड़ी कमी की पुष्टि…

Read More

धनबाद रेल स्टेशन पर RPF का काला कारनामा: फुटपाथ दुकानदारों से रोजाना रंगदारी, वायरल वीडियो ने खोली पोल! राष्ट्र संवाद संवाददाता रेल संपत्ति और यात्री सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) पर ही लूटेरों जैसा आरोप! धनबाद रेल स्टेशन के ठीक सामने मेन रोड पर सैकड़ों फुटपाथ दुकानदार रोजाना RPF के नाम पर रंगदारी न देने पर दुकान उखाड़ फेंकने की धमकी झेल रहे हैं। एक वायरल वीडियो ने इस भ्रष्टाचार की पूरी परतें उधेड़ दी हैं, लेकिन वसूली का सिलसिला अभी भी जारी है। स्टेशन कैंपस के सामने 24×7 चाय-पान, फूल- फल, होटल से लेकर अवैध…

Read More

मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया गया। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान निगम के सभी पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम में नई जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More

जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर कानून संशोधन के खिलाफ विरोध, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 17 मार्च 2026: ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में मंगलवार को जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर समुदाय ने अपनी आवाज बुलंद की। जमशेदपुर क्वियर सर्कल (JQC) और पूर्वी सिंहभूम के ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर संशोधनों पर आपत्ति जताई। यह ज्ञापन संगठन के सदस्य शोवीक के नेतृत्व में जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित संशोधन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों को कमजोर कर सकते हैं। समुदाय के प्रतिनिधियों ने…

Read More

बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर बनी रणनीति राष्ट्र संवाद संवाददाता आगामी त्योहारों जैसे रामनवमी, हिन्दू नववर्ष यात्रा, ईद और चैती छठ को लेकर आज बर्मामाइंस थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बस्तीवासियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना रहा। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। इनमें प्रमुख रूप से पीने के पानी की व्यवस्था, खराब स्ट्रीट लाइट, सड़कों की स्थिति और नालियों…

Read More

अमरावती में बनेगा एक्सएलआरआई का नया कैंपस, 300 करोड़ की लागत से 61.7 एकड़ में विकसित होगा विश्वस्तरीय संस्थान राष्ट्र संवाद संवाददाता देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में शुमार एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ समझौता किया है. इस समझौते के तहत आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 61.7 एकड़ भूमि पर नया कैंपस स्थापित किया जाएगा. करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नया कैंपस एक्सएलआरआई अमरावती के नाम से विकसित होगा. संस्थान के इस विस्तार को देश में…

Read More

फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो और उनके समर्थकों पर एक परिवार के साथ मारपीट करने और रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि रसूनिया पंचायत के सुखसारी पुनर्वास गांव निवासी फूलचंद महतो के घर पर देर रात कथित तौर पर हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार रविवार रात करीब ढाई बजे नवीन महतो अपने 15 से 20 समर्थकों…

Read More

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान धालभूम प्रखंड के मौदाशोली पंचायत के चीरूगोड़ा गांव और महुलीशोल पंचायत के बिहिन्दा गांव का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं और आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। चीरूगोड़ा गांव में उन्होंने सिनी टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित सोलर आधारित पेयजल आपूर्ति योजना का अवलोकन किया। इस योजना के तहत लगभग 35 घरों में 24×7 जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने जल नल समिति के सदस्यों से बातचीत कर योजना…

Read More

रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 मार्च: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलाए जा रहे अंधापन निवारण अभियान के माध्यम से मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। टाटा स्टील समूह की कंपनियां भी अपने सीएसआर के तहत इस अभियान से जुड़कर समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में सहयोग दे रही हैं। राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित 810वें नेत्र शिविर के समापन अवसर पर टाटा पिगमेंट्स की कंपनी सचिव सुश्री नवनीत कौर ने नेत्र…

Read More

मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में 9 से 23 मार्च तक चल रहे कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र–2) का निरीक्षण चेन्नई स्थित एसएसआरसी के सीएमओ डॉ. होसाना सिंह ने किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबानी तथा बदिआ, केंदादिह, लोको कॉलोनी और सूरदा क्षेत्रों में अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुन्दर लाल मार्डी ने उनका स्वागत किया। डॉ. होसाना सिंह ने कहा कि बच्चों में फैल रहे कुष्ठ रोग को रोकने के लिए पंजीकृत मरीजों के परिजनों की…

Read More