मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया गया। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस दौरान निगम के सभी पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम में नई जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

