Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर
    Breaking News Headlines

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 16, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में 9 से 23 मार्च तक चल रहे कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र–2) का निरीक्षण चेन्नई स्थित एसएसआरसी के सीएमओ डॉ. होसाना सिंह ने किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबानी तथा बदिआ, केंदादिह, लोको कॉलोनी और सूरदा क्षेत्रों में अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुन्दर लाल मार्डी ने उनका स्वागत किया।

    डॉ. होसाना सिंह ने कहा कि बच्चों में फैल रहे कुष्ठ रोग को रोकने के लिए पंजीकृत मरीजों के परिजनों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उन्हें सिंगल डोज रिफाम्पीसिन देना आवश्यक है।

    जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि सहिया और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम घर-घर जाकर संदेहास्पद मरीजों की पहचान कर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेज रही है।

    इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. होसाना सिंह और डॉ. गौतम कुमार को “निकुष्ठ सेवा सम्मान–2026” से सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीपीएम सूरज पूर्ति सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

    बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    *एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल*

    September 27, 2026

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल*

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.