Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के सिधगोड़ा में बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने स्कूटी उड़ाई, इलाके में दहशत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर के सिधगोड़ा में बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने स्कूटी उड़ाई, इलाके में दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के सिधगोड़ा में बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने स्कूटी उड़ाई, इलाके में दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिधगोड़ा थाना क्षेत्र के रो-रो रोड का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक क्वार्टर का ताला तोड़कर आंगन में खड़ी स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, रो-रो रोड निवासी अभय सिंह के क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के वक्त घर बंद था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद आंगन में खड़ी स्कूटी को लेकर फरार हो गए।

    घटना की जानकारी तब हुई जब अभय सिंह घर लौटे और दरवाजे का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखने पर स्कूटी गायब थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सिधगोड़ा थाना को इसकी सूचना दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है।

    इलाके में दहशत जमशेदपुर के सिधगोड़ा में बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने स्कूटी उड़ाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी
    Next Article गम्हरिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक की बड़ी सफलता, स्टोर रूम चोरी कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

    Related Posts

    दयालु मन का पुरस्कार

    October 30, 2026

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    October 30, 2026

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दयालु मन का पुरस्कार

    शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का हरियाणा के कांग्रेस विधायक की बेटी से निकाह, सियासी गलियारों में चर्च

    *अपने सामाजिक एवं राजनैतिक सरोकार और स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे चंद्रशेखर मिश्रा

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    यूपी एमएलसी चुनाव: संगठन की निष्क्रियता ने भाजपा को दिखाया आईना, काशी-लखनऊ में करारी शिकस्त

    बलिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर फायरिंग, पुलिस ने राइफल और कारतूस किए बरामद

    *वाराणसी और बांकीपुर में क्यों मुरझाया कमल?*

    विधान परिषद चुनाव: भाजपा की बढ़त, विपक्ष के लिए आत्ममंथन का संदेश

    बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की हार: बहानों की राजनीति कब तक?

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.