Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर शहर में धार्मिक उल्लास और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।
    इसी क्रम में मानगो ट्रांसपोर्ट मैदान से एक भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए साकची स्थित सुभाष मैदान पहुंची। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियां, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।


    यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा कर लोगों ने अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। पूरे मार्ग में उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला।
    शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संदेशों को प्रस्तुत किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवक एवं बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
    कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक सरयू राय, रवि प्रकाश, नीरज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल रहे और शोभायात्रा की भव्यता की सराहना की।
    पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

    भक्तिमय हुआ शहर का माहौल हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने निर्माणाधीन पुलों का किया निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी
    Next Article हिंदू नववर्ष यात्रा में ब्रह्मर्षि विकास मंच का सेवा शिविर बना आकर्षण का केंद्र

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.