Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू नववर्ष यात्रा में ब्रह्मर्षि विकास मंच का सेवा शिविर बना आकर्षण का केंद्र
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हिंदू नववर्ष यात्रा में ब्रह्मर्षि विकास मंच का सेवा शिविर बना आकर्षण का केंद्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिंदू नववर्ष यात्रा में ब्रह्मर्षि विकास मंच का सेवा शिविर बना आकर्षण का केंद्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। हिंदू नववर्ष यात्रा के दौरान हर वर्ष की तरह इस बार भी ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित सुभाष मैदान में भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संयोजन अनिल ठाकुर के नेतृत्व में किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

    शिविर में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चना, शरबत और ठंडे पानी का आनंद लिया। यात्रा के दौरान यहां सेवा भाव का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    इस सेवा शिविर में राजनेता, प्रशासनिक पदाधिकारी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित अन्य समितियों के सदस्य पहुंचकर शुभकामनाएं देते रहे। कार्यक्रम के दौरान ही आने वाले अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया जा रहा था।

    मंच से जुड़े सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरे समय सक्रिय रूप से सेवा कार्य में लगे रहे। इसके साथ ही केबूल वॉइस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग किया।

    आज आयोजित सेवा शिविर में संयोजक अनिल ठाकुर के साथ दीपू सिंह, जयकुमार जी, सरोज चौधरी, रवि भूषण, पवन जी, राज किशोर सिंह, सत्येंद्र कुमार, राकेश सिंह, विपिन झा, राजेश सिंह, प्रमोद राय, भारत चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

    पूरे आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसने हिंदू नववर्ष यात्रा की भव्यता को और भी बढ़ा दिया। समाचार लिखे जाने तक सेवा शिविर में लोगों का आना जारी था

    हिंदू नववर्ष यात्रा में ब्रह्मर्षि विकास मंच का सेवा शिविर बना आकर्षण का केंद्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल
    Next Article वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, डिमना से सुभाष मैदान तक उमड़ा जनसैलाब

    Related Posts

    तेज प्रताप और मनीष कश्यप की बहस ने मचाया बवाल, ‘राइज एंड फॉल 2’ में आतिशबाजी टास्क ने बढ़ाया पारा

    October 2, 2026

    एशियन गेम्स: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से महामुकाबला

    October 2, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई खतरा: EASA ने सऊदी अरब और जॉर्डन के एयरस्पेस से बचने के दिए निर्देश

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Strategy unlocks potential winnings with casinozonderstortingbonus.nl and informed choices

    तेज प्रताप और मनीष कश्यप की बहस ने मचाया बवाल, ‘राइज एंड फॉल 2’ में आतिशबाजी टास्क ने बढ़ाया पारा

    एशियन गेम्स: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर फाइनल में भारत, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से महामुकाबला

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई खतरा: EASA ने सऊदी अरब और जॉर्डन के एयरस्पेस से बचने के दिए निर्देश

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: दिवेआगर बीच पर डूबने से पुणे के 8 छात्रों की मौत

    महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा : मां दुर्गा की मूर्ति लेकर जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 21 घायल

    एक दशक से बिरसानगर थाना पर निलंबन की तलवार क्यों?

    ओल्ड बाराद्वारी में युवक पर फायरिंग

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2026 पर विशेष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.