Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, डिमना से सुभाष मैदान तक उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, डिमना से सुभाष मैदान तक उमड़ा जनसैलाब

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, डिमना से सुभाष मैदान तक उमड़ा जनसैलाब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत डिमना स्थित एमजीएम मैदान से संतों और पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। संस्थापक श्री मृत्युंजय जी के नेतृत्व में निकली इस विशाल यात्रा को शहर की विभिन्न समितियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

    “भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा” जैसे नारों और भक्तिमय गीतों से पूरा जमशेदपुर राममय हो उठा। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

    यात्रा में महान स्वतंत्रता सेनानी तात्या टोपे के नाती श्री विनायक राव टोपे विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने भारत माता की आरती में भाग लेते हुए कहा कि यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उनका स्वागत यात्रा के संरक्षक श्री रामबाबू तिवारी द्वारा भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया गया।

    संस्थापक श्री मृत्युंजय जी ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए हिंदू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही सृष्टि की शुरुआत मानी जाती है, इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की स्थापना की और यही नवरात्र का प्रथम दिन भी है। उन्होंने सभी सनातनियों से अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने और नववर्ष को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया।

    यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं अध्यक्ष सर्वजीत तिवारी ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ युवाओं में उत्साह का संचार किया।

    भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा, महाराणा प्रताप और डॉ. हेडगेवार जैसे महापुरुषों का स्मरण करते हुए युवाओं में जोश भरा। मानगो की मेयर सुधा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में भाग लेकर नारी शक्ति का परिचय दिया।

    यात्रा के दौरान मानगो खुदीराम बोस चौक पर शहीद खुदीराम बोस, डिमना चौक पर तिलका मांझी तथा अन्य स्थानों पर बाबा भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    यात्रा में प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। हर हाथ में लहराते भगवा ध्वज और 21 डीजे पर बजते भक्तिमय गीतों ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया।

    शाम 4 बजे शुरू हुई यह यात्रा करीब 5 घंटे बाद साकची स्थित सुभाष मैदान पहुंची, जहां 21 फीट ऊंचे भारत माता के चित्र की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में यात्रा के संरक्षक उपेंद्र सिंह मस्तान ने सभी श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन और जनसहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    डिमना से सुभाष मैदान तक उमड़ा जनसैलाब वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू नववर्ष यात्रा में ब्रह्मर्षि विकास मंच का सेवा शिविर बना आकर्षण का केंद्र
    Next Article बिरीह भिगोना संपन्न, कल होगा रोपण और ज्वारा का अखंड ज्योत प्रजवल्लन

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.