Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरीह भिगोना संपन्न, कल होगा रोपण और ज्वारा का अखंड ज्योत प्रजवल्लन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिरीह भिगोना संपन्न, कल होगा रोपण और ज्वारा का अखंड ज्योत प्रजवल्लन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरीह भिगोना संपन्न, कल होगा रोपण और ज्वारा का अखंड ज्योत प्रजवल्लन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में चैत्र नवरात्रि ज्वारां महोत्सव की प्रारंभिक विधि बिरीह भिगोना आज मंदिर परिसर में माता शीतला के पूजा के साथ संपन्न हुई, छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप बिरीह भिगोना ज्योत प्रज्वलन के एक दिन पूर्व सात प्रकार के अनाज गैंहु, जौ, उड़द, चना, मटर, मूंग, मसूर का मिश्रण कर समाज के प्रमुख लोगो के द्वारा अपने हाथो से पांच पांच मुट्ठी एक मिट्टी के बड़े पात्र में पानी के साथ डाल कर भिगाया गया है और कल प्रातः खाद और मिट्टी के साथ उसका रोपण किया जाएगा, और संध्या बेला में 23 अखंड ज्योत का प्रज्वलन होगा, यह मान्यता है की भगवान ब्रह्मा और शिव के द्वारा इस विधि विधान की शुरुवात की गई थी, मानना है की अनाज के मिश्रण से जो ज्वारा उत्पन्न होता है उसके रंगो से प्रगति का अनुमान लगाया जाता है, अगर ज्वारा सफेद और हरे रंग का होता है तो यह माना जाता है की क्षेत्र और समाज की प्रगति और उन्नति निरंतर बनी रहेगी और अगर आधा हरा और आधा पीला ज्वारा होता है तो वर्ष का आधा वर्ष अमन चैन के साथ और आधा वर्ष कष्ट से बीतते है,

    बिरिह भिगोना के बाद मंदिर समिति के स्थानीय जश गायन मंडली के द्वारा जश गीत और भजन प्रस्तुत किए गए। कल मंदिर में ज्योत ज्वारा का प्रज्वलन संध्या 4 बजे किया जाएगा और उसके बाद छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली के द्वारा नौ दिनों तक जश गायन होगा और मां की सेवा की जाएगी। कल ज्योत प्रज्वलन के समय मुख्यरूप से राजू गिरी, सूरज भदानी और मंदिर कमिटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहेंगे।

    आज के बिरिह भिगोना कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, परमानंद कौशल, गिरधारी साहू, खलेश्वर साहू, शुक्रीतदास मानिकपुरी, चंद्रभूषण, त्रिवेणी कुमार, महावीर प्रसाद, मोतीलाल साहू, बिरेंद्र साहू, अनिल कुमार, धर्मेंद्र साहू, प्रसाद राव, इंद्रा साहू, फूलो देवी, दयालु निषाद, नूतन साहू, मंजू ठाकुर, रोशन साहू, विजय दास मानिकपुरी, दीपक साहू, गंगाराम साहू, बिहारी लाल, लक्ष्मी निषाद, कमला निषाद, बबली साहू, नरेश निषाद, पूनम ठाकुर, गौरी साहू, मंजू साहू, देववती, ओम निषाद, बेला सिंह, आरती देवी आदि उपस्थित थे।

    कल होगा रोपण और ज्वारा का अखंड ज्योत प्रजवल्लन बिरीह भिगोना संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकली भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा, डिमना से सुभाष मैदान तक उमड़ा जनसैलाब
    Next Article एमबीएनएस संस्थान में धूमधाम से मनाया गया सरहुल

    Related Posts

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    October 3, 2026

    जिलाबदर कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार

    October 3, 2026

    दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे और धीरज कुम्हार सम्मानित

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    जिलाबदर कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार

    दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे और धीरज कुम्हार सम्मानित

    लायंस क्लब जमशेदपुर भारत ने की डिस्ट्रिक्ट 322A की द्वितीय कैबिनेट बैठक की मेजबानी

    एक और दो अक्तूबर को बारामती, महाराष्ट्र में आयोजित

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ की तैयारियां पूरी, रविवार 4 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

    दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निर्देश

    सड़क पर बेहोश युवती की पुलिसकर्मी ने की मदद, दिखाया मानवीय चेहरा

    Stake Casino Connexion et Jeux Mobiles : Un Guide pour des Sessions Rapides et un Jeu Crypto Instantané

    Stake Casino Login και Άμεσο Crypto Gaming: Οδηγός του Παίκτη για Γρήγορες Συνεδρίες

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.