Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात मानगो के विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
    Breaking News Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात मानगो के विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात मानगो के विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मानगो नगर निगम के नव निर्वाचित डिप्टी मेयर श्री राहुल कश्यप ने मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।

    इस मुलाकात के दौरान मानगो के समग्र विकास,जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक सार्थक संवाद हुई।
    मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच नगर निगम के कार्यों की वर्तमान स्थिति, विभिन्न वार्डों में चल रही विकास योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल संकट, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

    विशेष रूप से आने वाले गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने, टैंकरों की संख्या बढ़ाने एवं पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

    डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानगो के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि समन्वय और सहयोग के साथ नगर निगम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    वहीं मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही उन्होंने डिप्टी मेयर सहित सभी पार्षदों एवं अधिकारियों से सामूहिक प्रयास के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि शहर को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जा सके।

    मेयर सुधा गुप्ता ने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा एक व्यवस्थित प्रणाली विकसित की जा रही है, जिसके माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विकास की इस यात्रा में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात मानगो को बेस्ट नगर निगम बनाने के दिशा मे महत्वपूर्ण कदम हैं, इसे नगर निगम में बेहतर तालमेल, समन्वय और विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, उपेंद्र सिंह मस्तान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

    डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात मानगो के विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीसी-पीएनडीटी मामलों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने कड़े अनुपालन के दिए निर्देश
    Next Article मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक में कई अहम फैसले, जुगसलाई नियुक्ति रद्द; राजस्थान महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.