Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीसी-पीएनडीटी मामलों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने कड़े अनुपालन के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीसी-पीएनडीटी मामलों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने कड़े अनुपालन के दिए निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीसी-पीएनडीटी मामलों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने कड़े अनुपालन के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में पीसी-पीएनडीटी (PC-PNDT) अधिनियम से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
    बैठक में चिकित्सकों के नाम जोड़ने, पंजीकरण नवीनीकरण, स्थान परिवर्तन, पंजीकरण समर्पण, मशीन विक्रय, नई मशीन/बाय-बैक इंस्टॉलेशन, मशीन ट्रांसफर, नए पंजीकरण एवं न्यायालय वाद जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
    समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के तहत छह केंद्रों को नवीनीकरण, तीन केंद्रों में चिकित्सक संबद्ध करने, एक केंद्र का स्थान परिवर्तन, एक केंद्र का अनुरोध पर पंजीकरण निरस्त करने, चार केंद्रों में नई मशीन लगाने, एक केंद्र में मशीन स्थानांतरण, दो केंद्रों को नया पंजीकरण प्रदान करने तथा एक कोर्ट केस में न्यायालय के आदेशानुसार केंद्र को पुनः खोलने की स्वीकृति दी गई।
    उपायुक्त ने सभी मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए पीसी-पीएनडीटी अधिनियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं सभी प्रस्तावों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।
    बैठक के दौरान अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, रिकॉर्ड संधारण को अद्यतन रखने तथा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

    उपायुक्त ने कड़े अनुपालन के दिए निर्देश पीसी-पीएनडीटी मामलों की समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article43वे बार रक्तदान कर चुकी समाजसेवी डाँ.संजुक्ता आचार्या चटर्जी को वीर बिरसा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान मिला।
    Next Article डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात मानगो के विकास को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    September 29, 2026

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.