43वे बार रक्तदान कर चुकी समाजसेवी डाँ.संजुक्ता आचार्या चटर्जी को वीर बिरसा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान मिला।
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिया)बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र निवासी डाँ. संजुक्ता आचार्या चटर्जी उतरप्रदेश के सोनभद्र मे वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026 से हुई सम्मानित। सम्मान मिलने पर उनके परिजनों एवं समाजसेवीयो ने दिया बधाई। विदित हो कि उतरप्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र मे बीते 15मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान मे आयोजित वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित की गई थी।इस कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे नेपाल से दीपक प्रसाद उपाध्याय , सोनभद्र के पूर्व विधायक हरिराम चेरो,डाँ.दिनेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित हुए।इस समारोह मे देश विदेश के समाजसेवीयो को आमंत्रित किया गया था और रक्त दान के प्रति जागरुकता फैलाने वाले योगदान को मानयता दी गई। इस अवसर पर देश विदेशों से आये दो सौ से अधिक रक्तवीर,वीरांगनाओं, सहित समाज मे उतकृष्ट कार्य करनेवाले समाजसेवीयो को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था,जिसमे उपस्थित समाजसेवीयो ने बढ़चढ़ कर रक्त दान किया।कार्यक्रम के अंत मे प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने आमंत्रित समाजसेवीयो को तहेदिल धन्यवाद दिया।

