जुगसलाई शाखा चुनाव के लिए एडहॉक कमिटी गठित, 3 माह में चुनाव का निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी बैठक में जुगसलाई शाखा से जुड़े विवाद पर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में संविधान के विरुद्ध की गई अध्यक्ष नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। नई कार्यकारिणी के गठन हेतु दिलीप गोयल और रामजी शर्मा को सदस्य बनाते हुए एडहॉक कमिटी का गठन किया गया है। दोनों को विधिवत पत्र जारी कर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमिटी को निर्देश दिया गया है कि वह प्रांतीय सम्मेलन के…
Author: dhiraj Kumar
आनंद मार्ग के रक्तदाता रक्तदान कर फैला रहे हैं हरियाली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से वन दिवस के उपलक्ष में 1 घंटे का रक्तदान शिविर का आयोजन कर ब्लड बैंक में उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया ।पौधे फलदार एवं औषधि गुण से भरपूर थे। सुनील आनंद का कहना है कि आज जो भी स्थिति पृथ्वी पर बन रही है वह मनुष्य के लिए ठीक नहीं है क्योंकि मनुष्य के स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी प्रदूषण कार्बन का उत्सर्जन पूरे…
लुधियाना में इलेक्ट्रिकल लैब का उद्घाटन, टाटा स्टील फाउंडेशन ने कौशल विकास को दी नई दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/लुधियाना: टाटा स्टील फाउंडेशन ने पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सहयोग से युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास को मजबूत करने की पहल की है। इसके तहत लुधियाना के आईटीआई गिल रोड और समराला में आधुनिक इलेक्ट्रिकल लैब स्थापित की गई हैं, जिनमें श्नाइडर इलेक्ट्रिक का सहयोग मिला है। आईटीआई गिल रोड में स्थापित लैब का उद्घाटन विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इन लैब्स का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उद्योग की जरूरतों…
सरहुल की भव्य शोभायात्रा में झलकी आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत, काले ने दी शुभकामनाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : प्रकृति, संस्कृति और सामूहिक एकता के पावन पर्व सरहुल के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर शहरवासियों के साथ इस ऐतिहासिक और गरिमामय उत्सव का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब, अपार प्रेम, अपनापन और भाईचारे के भाव ने मन को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को सरहुल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कहा गया कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं,…
देशभर में ईद-उल-फितर की धूम, जुगसलाई व आजाद नगर ईदगाह में अदा हुई नमाज राष्ट्र संवाद संवाददाता देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार उल्लास, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां देश में अमन-चैन, तरक्की और सौहार्द के लिए दुआएं मांगी गईं। जमशेदपुर के जुगसलाई ईदगाह मैदान और आजाद नगर ईदगाह में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक…
जमशेदपुर एवं पोटका में धूमधाम से मना सरहुल, हरिना सरहुल में हजारों लोगों ने किया शिरकत राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका/जमशेदपुर। दिशुम हादी बोंगा-2026 (सार्वजनिन सरहुल पूजा) का आयोजन आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह की ओर से शनिवारको धूमधाम के साथ आयोजित किया गया. यहां झारखंड, ओडिशा, असम एवं पश्चिमी बंगाल से चालिस हजार से अधिक लोग जुटे. जाहिरा मे पूजा अर्चना, नाया ने दिया साल फुल हरिणा मे सार्वजनिन सरहुल पूजा को लेकर भव्य तैयारी किया गया था. इस दौरान जाहिरथान एवं आसपास क्षेत्र के पुरी तरह से सजाया गया था. यहां सुबह को दिशुम नाया सुशांत सरदार…
माता-पिता की भूमिका पर हाई कोर्ट सख्त, भागे हुए जोड़े को फटकार के साथ सुरक्षा के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता उत्तराखंड हाई कोर्ट ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाले एक बालिग जोड़े को कड़ी फटकार लगाई, साथ ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मामला 18 वर्षीय युवती और 21 वर्षीय युवक का है, जिन्होंने मंदिर में विवाह कर परिवार से खतरे की आशंका जताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जस्टिस राकेश थपलियाल की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि “जिन माता-पिता ने जन्म दिया और पालन-पोषण किया, क्या उनकी कोई भूमिका नहीं…
गणगौर महोत्सव में उमड़ी आस्था, 3000 से अधिक महिलाएं राजस्थानी परिधान में शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 3000 से अधिक महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधान में सजधज कर शामिल हुईं और सामूहिक रूप से गणगौर एवं जंवारा का विसर्जन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पूजा-अर्चना, लोकगीत और नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं। आयोजन स्थल पर शीतल जल, शर्बत और चाट की भी व्यवस्था की गई। सम्मेलन के अध्यक्ष बजरंग…
सोनारी के ललन अखाड़ा में नवरात्रि पूजा पंडाल का रघुनाथ पांडे और भरत सिंह ने किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 21 मार्च: सोनारी स्थित प्रसिद्ध ललन अखाड़ा के नवरात्रि पूजा पंडाल का आज विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह उपस्थित हुए। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन कर माता की पूजा किया। इस अवसर पर पूजा कमेटी के संरक्षक सह संचालक पन्ना सिंह जंघेल, अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह जंघेल, महासचिव सह कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, निर्मल जंघेल, लाइसेंसी प्रदीप लाल,…
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम इकाई के तत्वावधान में ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पखवाड़ा’ के उपलक्ष्य में जमशेदपुर के तुलसी भवन (चित्रकूट कक्ष) में एक विशेष संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की गोष्ठी का मुख्य विषय “सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता” रहा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और उपभोक्ता अधिकार विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा ईश वंदना के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री ललित…
