Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस” पर संगोष्ठी का भव्य आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम इकाई के तत्वावधान में ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पखवाड़ा’ के उपलक्ष्य में जमशेदपुर के तुलसी भवन (चित्रकूट कक्ष) में एक विशेष संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की गोष्ठी का मुख्य विषय “सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता” रहा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और उपभोक्ता अधिकार विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।

    कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा ईश वंदना के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री ललित प्रकाश चौबे जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रांत अध्यक्ष डॉ. कल्याणी कबीर जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती एंजिल उपाध्याय जी, जिला अध्यक्ष श्री पप्पू जी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. डी. पी. शुक्ला जी मंचासीन रहे।

    कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री अमलेंदु जी द्वारा किया गया।

    सुश्री डॉली जी ने सुमधुर ‘ग्राहक गीत’ प्रस्तुत कर सभा में ऊर्जा का संचार किया, वहीं श्री अंकेश जी ने संगठन मंत्र का पाठ किया।

    जिला अध्यक्ष श्री पप्पू जी ने कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट करते हुए उपभोक्ताओं की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

    संगठन का विस्तृत परिचय जिला उपाध्यक्ष डॉ. डी. पी. शुक्ला जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

    मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री ललित प्रकाश चौबे जी ने अपने उद्बोधन में विधिक अधिकारों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि न्यायपूर्ण समाज के लिए उपभोक्ताओं का जागरूक होना अनिवार्य है।

    संगोष्ठी के मुख्य विषय “सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता” पर प्रांत अध्यक्ष डॉ. कल्याणी कबीर जी ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने विस्तार से बताया कि उत्पादों की सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और एक आश्वस्त उपभोक्ता ही बाजार की व्यवस्था को सुधार सकता है। कार्यक्रम के मध्य में सुश्री डॉली परिहार जी द्वारा एकल गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

    समारोह के अंत में श्रीमती विजय लक्ष्मी जी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विधिवत समापन श्रीमती वंदना जी द्वारा गाए गए ‘वंदे मातरम्’ के साथ गौरवपूर्ण वातावरण में हुआ।

    इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री वी प्रभु, महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह एवं सह प्रमुख विजयलक्ष्मी, सहसचिव रोहित कुमार के साथ साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उपभोक्ता हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा में सुहागन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व
    Next Article सोनाराम मुर्मू की पुण्यतिथि पर डोमजुड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता, 32 टीमों ने लिया भाग

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    July 20, 2026

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    July 20, 2026

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    रांची में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

    आषाढ़ी पूजा: बर्मामाइंस में रजक समाज का पारंपरिक आयोजन

    देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक संपन्न, पूर्वी सिंहभूम को उत्कृष्ट जिला सम्मान

    सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने श्रावणी मेले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

    बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का मिला भरोसा

    बोकारो – मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या

    गिरिडीह प्रेमिका के बुलावे पर डॉक्टर के घर पहुंचा युवक, चली गोली; हाथ चकनाचूर, बिरनी में सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.