चैत्र छठ व रामनवमी को लेकर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता का निरीक्षण,घाटों की सफाई व जलापूर्ति सुधार के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आगामी चैत्र छठ पर्व एवं रामनवमी उत्सव के मद्देनज़र निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों एवं प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि छठ घाटों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था…
Author: dhiraj Kumar
रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी मामले का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-63/26 दिनांक-19.03.2026, धारा-308(3)/308(4)/351(3) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य अभियुक्त रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह (उम्र 24 वर्ष), पिता-…
विश्व जल दिवस पखवाड़ा समापन: उत्कृष्ट मुखिया व जलसहिया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। उन्होंने जल संरक्षण को भविष्य की जरूरत बताते हुए वर्षा जल संचयन, जल के दुरुपयोग पर रोक और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जलसहियाओं को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और जनजागरूकता में जलसहियाओं की भूमिका की सराहना की। साथ ही जल शुल्क संग्रहण को नियमित करने का निर्देश…
न्यू केबल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, तैयारियां शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के न्यू केबल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के उत्प्रेरक श्री श्री 108 जय मंगल बाबा हैं, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने संभाली है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए गुरुदेव जय मंगल बाबा का शहर आगमन 22 मार्च को प्रातः 5:00 बजे हो चुका है। वे न्यू केबल टाउन स्थित अनिल ठाकुर के आवास पर पहुंचे, जहां से अब पूरे कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी उनके मार्गदर्शन…
साकची में 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव 24 मार्च से, 6 दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: लौहनगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर, साकची द्वारा आयोजित 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव इस वर्ष भव्य रूप में मनाया जाएगा। 24 मार्च, मंगलवार को संध्या 6 बजे महोत्सव का विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। इसकी जानकारी मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 1976 में स्थापित बाल मंदिर समिति इस वर्ष अपने 51 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन कर रही है। महोत्सव 6…
बारीडीह निराला पथ छठ घाट पर पहली बार होगी भव्य गंगा आरती, तैयारियां तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बारीडीह स्थित निराला पथ छठ घाट पर इस वर्ष पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन छत्रपति जी शिवाजी महाराज युवा संघ के तत्वावधान में संपन्न होगा, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक आनंद विहार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि छठ पूजा के प्रथम अर्घ्य के उपरांत बनारस से आए अनुभवी पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ गंगा आरती कराई जाएगी। इसके लिए घाट को आकर्षक ढंग…
सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा रविवार, 22 मार्च को गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अरविंद विद्रोही ने की, जबकि संचालन वरुण प्रभात ने किया। इस अवसर पर मंच पर राजदेव सिन्हा और अशोक शुभदर्शी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नई…
पोटका क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन की गूंज, विभिन्न गांवों में भक्तिमय माहौल तरुण सरदारने प्रतिनिधि बन कर लिया हिस्सा, सुख-शांति की कामना राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जमदा पंचायत के बड़ाभालकी ग्राम सहित बड़ा भूमरी नव कुंज, हेंसलबिल और चाकड़ी गांवों में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिता, की पूजा-अर्चना इस धार्मिक आयोजन में पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि…
तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी का निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के न्यासी , अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवर समिति सदस्य , लघु उद्योग भारती के प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोल्हान क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार तिवारी का निधन आज प्रात: 4:00 बजे हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद पार्वती श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में तुलसी भवन से जुडे़ कार्यकारिणी सदस्यों एवं साहित्यकारों में मुरलीधर…
एमजीएम ब्लड बैंक में आनंद मार्ग के सुनील आनंद एवं पत्नी रूपा देवी ने किया रक्तदान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आनंद मार्ग के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने स्वयं एवं पत्नी रूपा देवी ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया ।2024 में महिलाओं के द्वारा अधिकतम रक्तदान के लिए झारखंड सरकार, रांची से सम्मानित भी हो चुकी है रूपा देवी। रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकारी ब्लड बैंक (MGM)एमजीएम डिमना रोड मानगो में रक्त की हमेशा किल्लत रहती है इसको ध्यान में रखते हुए रक्तदान किया गया और दूसरे से भी अपील किया जाता है कि अब एमजीएम ब्लड सेंटर…
