Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी मामले का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी मामले का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी मामले का खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-63/26 दिनांक-19.03.2026, धारा-308(3)/308(4)/351(3) BNS के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य अभियुक्त रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह (उम्र 24 वर्ष), पिता- बिनोद सिंह, निवासी- शोबा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रंगदारी मांगने की साजिश रच रहा था। इस साजिश को अंजाम देने के लिए चोरी के मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा था, ताकि पहचान छुपाई जा सके। जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त शुभम केशरी एवं अमन कुमार चौरसिया, दोनों निवासी मकबरा रोड, पुरानी बाजार जपला, थाना हुसैनाबाद, नशे की हालत में रहने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करते थे और उक्त मोबाइल एवं सिम कार्ड मुख्य अभियुक्त को उपलब्ध कराते थे।इन्हीं मोबाइल का उपयोग रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने में किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस कांड में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस कुमार मेहता, पिता- कामेश्वर मेहता, निवासी- लोहरपुरा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू, जो पूर्व के कांडों में भी वांछित है, की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

    गिरफ्तार अभियुक्त

    1. रविशंकर कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, उम्र-24 वर्ष, निवासी- शोबा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू।
    2. अमन कुमार चौरसिया, उम्र-19 वर्ष, निवासी- मकबरा रोड, पुरानी बाजार जपला, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू।
    3. शुभम केशरी, उम्र-20 वर्ष, निवासी- मकबरा रोड, पुरानी बाजार जपला, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू।

    03 अभियुक्त गिरफ्तार रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी मामले का खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व जल दिवस पखवाड़ा समापन: उत्कृष्ट मुखिया व जलसहिया सम्मानित
    Next Article छल और धोखा: शोषण की नींव पर खड़ी दुनिया की कड़वी सच्चाई

    Related Posts

    कानपुर किडनी कांड: अवैध रैकेट का पर्दाफाश | राष्ट्र संवाद

    April 5, 2026

    मेरठ जहरीली शराब कांड: सरकारी ठेके की शराब से 3 की मौत | राष्ट्र संवाद

    April 5, 2026

    दरिंदगी की हद! रेप के बाद मासूम को कोड़ों से पीटता था ‘साइको’ अपराधी, पुलिस भी दंग।

    April 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी कूच बिहार: बंगाल चुनाव अभियान का शंखनाद | राष्ट्र संवाद

    कानपुर किडनी कांड: अवैध रैकेट का पर्दाफाश | राष्ट्र संवाद

    मेरठ जहरीली शराब कांड: सरकारी ठेके की शराब से 3 की मौत | राष्ट्र संवाद

    दरिंदगी की हद! रेप के बाद मासूम को कोड़ों से पीटता था ‘साइको’ अपराधी, पुलिस भी दंग।

    बंगाल चुनाव 2026: सत्ता की जंग | राष्ट्र संवाद

    जन विश्वास विधेयक 2026: दंड से सुधार की ओर | राष्ट्र संवाद

    पश्चिम एशिया तनाव: घायल ईरान या बदली रणनीति? | राष्ट्र संवाद

    जनगणना 2027: डिजिटल स्वगणना की हुई शुरुआत | राष्ट्र संवाद

    शेखर बॉस के जन्मदिन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

    विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन: एक बूंद रक्त, जीवन की संजीवनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.