Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची में 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव 24 मार्च से, 6 दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची में 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव 24 मार्च से, 6 दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची में 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव 24 मार्च से, 6 दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: लौहनगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर, साकची द्वारा आयोजित 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव इस वर्ष भव्य रूप में मनाया जाएगा। 24 मार्च, मंगलवार को संध्या 6 बजे महोत्सव का विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। इसकी जानकारी मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
    उन्होंने बताया कि 1976 में स्थापित बाल मंदिर समिति इस वर्ष अपने 51 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन कर रही है। महोत्सव 6 दिनों तक चलेगा, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी।
    साकची झंडा चौक को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया जा रहा है, जहां आकर्षक राम दरबार और काल्पनिक मंदिर का निर्माण किया गया है। साथ ही, भव्य राम लल्ला की प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए स्थापित की जाएगी।
    कार्यक्रम की शुरुआत 23 मार्च से संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ होगी।
    24 मार्च को उद्घाटन समारोह के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
    25 मार्च को दीप उत्सव और महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बनारस की तर्ज पर पुरोहितों द्वारा भव्य आरती की जाएगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगोली के माध्यम से भगवान श्रीराम की छवि उकेरी जाएगी।
    26 मार्च को बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें बच्चे रामायण के पात्रों का रूप धारण करेंगे और झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
    27 मार्च को विशाल शोभा यात्रा साकची झंडा चौक से निकलेगी, जिसमें हरियाणा के हिसार से आई रुद्राक्ष डिवोशनल आर्ट की झांकियां, 71 डंका दल, आकर्षक विद्युत सज्जा, आतिशबाजी और हैरतअंगेज प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
    28 मार्च को विसर्जन दशमी जुलूस के साथ महोत्सव का समापन होगा।
    इस अवसर पर पूरे साकची क्षेत्र को भगवा ध्वजों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। चंदननगर के कारीगरों द्वारा की गई लाइटिंग लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।
    समिति के सुमन अग्रवाल ने शहरवासियों एवं रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
    महोत्सव को सफल बनाने में सुमन अग्रवाल, निर्मल जालुका, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल सहित अनेक सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    कार्यक्रमों पर एक नजर
    23 मार्च: संगीतमय सुंदरकांड पाठ
    24 मार्च: उद्घाटन एवं सम्मान समारोह
    25 मार्च: दीप उत्सव व महाआरती
    26 मार्च: बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता
    27 मार्च: विशाल शोभा यात्रा
    28 मार्च: विसर्जन दशमी जुलूस

    6 दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण साकची में 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव 24 मार्च से
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीडीह निराला पथ छठ घाट पर पहली बार होगी भव्य गंगा आरती, तैयारियां तेज
    Next Article न्यू केबल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, तैयारियां शुरू

    Related Posts

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    May 20, 2026

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.