Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चैत्र छठ व रामनवमी को लेकर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता का निरीक्षण,घाटों की सफाई व जलापूर्ति सुधार के निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चैत्र छठ व रामनवमी को लेकर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता का निरीक्षण,घाटों की सफाई व जलापूर्ति सुधार के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चैत्र छठ व रामनवमी को लेकर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता का निरीक्षण,घाटों की सफाई व जलापूर्ति सुधार के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आगामी चैत्र छठ पर्व एवं रामनवमी उत्सव के मद्देनज़र निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों एवं प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान महापौर ने निगम सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि छठ घाटों पर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     

    साथ ही, रामनवमी उत्सव को लेकर भी महापौर ने विशेष तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, जल छिड़काव, पेयजल की उपलब्धता तथा भीड़-प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए।

    इसके अतिरिक्त, महापौर ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में आम नागरिकों को सुगम एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु एक समग्र एवं विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार की जाए। इस योजना में जल स्रोतों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली, पाइपलाइन नेटवर्क की स्थिति, जल दबाव एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान शामिल करने पर जोर दिया गया।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

    महापौर ने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे छठ एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों का आयोजन सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

    घाटों की सफाई व जलापूर्ति सुधार के निर्देश चैत्र छठ व रामनवमी को लेकर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता का निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका और ईरान के बीच तनाव: ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की धमकी
    Next Article SDM बनाम SDM: ‘नपुंसक’ पति और 20 करोड़ के दहेज का खौफनाक सच!

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची जेल और संप्रेक्षण गृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.