Author: Devanand Singh

लेखक: राष्ट्र संवाद ब्यूरोबिसवा संघ के आह्वान पर शुक्रवार को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार काली पट्टी बांधकर विभागीय कार्य किया एवं एसडीएम नीरज सिन्हा को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अनुरोध पत्र दिए गए, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। प्रखंड और अनुमंडल स्तर की कल्याण शाखाओं में मूलभूत संसाधनों की कमी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। कार्यालय कक्ष सहित पर्याप्त कुर्सी, मेज, कंप्यूटर ऑपरेटर और लिपिक तक उपलब्ध नहीं हैं।…

Read More

लेखक: राष्ट्र संवाद ब्यूरोगंगा का जलस्तर में कमी आई लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार है।बाढ़ पीड़ितों की परेशानी: घटते जलस्तर के बावजूद चुनौतियां बरकरारपीड़ितों को भोजन के साथ बच्चों के दूध और स्वच्छ पानी की जरूरतबेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरोतेघड़ा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गंगा का जलस्तर पिछले चार दिनों से घट रहा है। जमींदारी बांध एवं गुप्ता बांध से पानी करीब दो फीट नीचे आ गया है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। निपनियां मधुरापुर, बरौनी-2 मधुरापुर, बीचला टोला, आधारपुर के बिनलपुर-अजगर बर वार्ड संख्या 7 और रात गांव पंचायत के भगवानपुर चक्की…

Read More

लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताबरौनी रेलवे मैदान में आयोजित छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला गुरुवार देर रात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। छह दिनों तक चले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने हिस्सा लिया। बारिश के कारण शुरुआती दिनों में मेले की रौनक कुछ प्रभावित हुई, लेकिन मौसम में सुधार के साथ श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती गई। मेले में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, मीना बाजार, दुकानों और अन्य आकर्षणों की व्यवस्था की गई…

Read More

लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता बैंक कर्मियों की हड़ताल ने शुक्रवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया। बैंक कर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य करने की मांग को लेकर विभिन्न व्यावसायिक बैंकों के कर्मियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की. हड़ताल के कारण खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के कई बैंक शाखाओं में पूरे दिन ताला लटका रहा. बैंक बंद रहने से रुपये जमा करने, निकासी समेत अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा. प्रभावित बैंक शाखाओं की सूची हड़ताल के कारण बैंक…

Read More

लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताबेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां द्वितीय श्री रानी सती दादी भादो महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। मारवाड़ी समाज की आराध्य देवी रानी सती दादी के प्रति श्रद्धा का यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बना। इस दो दिवसीय महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।रानी सती दादी, जिन्हें नारायणी देवी के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान के झुंझुनूं स्थित अपने मुख्य मंदिर के साथ-साथ पूरे भारत में मारवाड़ी समुदाय की कुलदेवी के रूप में पूजी…

Read More

लेखक: राजेश कुमारशुक्रवार को ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई जब वे सिमरिया धाम से गंगा स्नान कर अपने घर दरभंगा लौट रहे थे। यह हृदयविदारक घटना समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एस एच-55 पर पंचवटी चौक के समीप घटी।ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत: पूरा घटनाक्रमसमस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एस एच- 55 पर पंचवटी चौक के समीप शुक्रवार को ट्रॉली वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और…

Read More

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। गिरिडीह पहुंचने के बाद उन्होंने झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान डीजीपी ने दिवंगत मंत्री के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। आवास पर पहुंचने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उनका हाल जाना। उन्होंने परिवार के…

Read More

हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई। मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धनंजय कुमार आर्मी में जवान था। सुबह जंगल की ओर गए…

Read More

नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला: पश्चिम बंगाल में तीन बड़े इनामी माओवादियों के आत्मसमर्पण के ठीक बाद सरायकेला-खरसावां के नक्सल प्रभावित कुचाई इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरायकेला- खरसावां पुलिस ने कोबरा और पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है. अभियान के दौरान जंगल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद होने की सूचना है. फिलहाल अभियान जारी रहने के कारण पुलिस की ओर…

Read More

पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अमरे गांव स्थित अलेटांड़ में शुक्रवार को पलाश के पेड़ के पास एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान बुधनी टुडू के रूप में हुई है। वह महजोरी गांव निवासी डिस्को मुर्मू की पत्नी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को अलेटांड़ क्षेत्र में पलाश के…

Read More