Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अमरे गांव स्थित अलेटांड़ में शुक्रवार को पलाश के पेड़ के पास एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
    मृतका की पहचान बुधनी टुडू के रूप में हुई है। वह महजोरी गांव निवासी डिस्को मुर्मू की पत्नी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को अलेटांड़ क्षेत्र में पलाश के पेड़ के समीप महिला का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद इसकी सूचना ताराटांड़ थाना पुलिस को दी गई।
    सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया।
    महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, महिला की मौत स्वाभाविक है या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
    ताराटांड़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है और महिला की मौत से जुड़े संभावित कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

    ताराटांड़ में सनसनी पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांच दिन बैंकिंग की मांग पर जमशेदपुर में भी बैंककर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान
    Next Article नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    Related Posts

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    September 11, 2026

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    September 11, 2026

    पांच दिन बैंकिंग की मांग पर जमशेदपुर में भी बैंककर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी

    पांच दिन बैंकिंग की मांग पर जमशेदपुर में भी बैंककर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान

    रामगढ़ उरीमारी गैंगरेप मामले में पांचों आरोपी हजारीबाग जेल भेजे गए, पुलिस के समक्ष जुर्म कबूलने का दावा।

    घाघरा में हथियारबंद डकैतों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर 3.20 लाख की लूट

    शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर

    बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

    महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.